Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Chandigarh-Punjab News
›
Vehicles speeding on link roads in Pathankot to avoid a ₹2,000 toll pose a deadly risk; angry locals stopped the trucks.
{"_id":"6a9e3cc3ad1fe45b1c085af3","slug":"video-vehicles-speeding-on-link-roads-in-pathankot-to-avoid-a-rs2000-toll-pose-a-deadly-risk-angry-locals-stopped-the-trucks-2026-09-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"पठानकोट में दो हजार का टोल बचाने के लिए लिंक सड़कों पर दाैड़ रही मौत, गुस्साए लोगों ने ट्रक रोके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पठानकोट में दो हजार का टोल बचाने के लिए लिंक सड़कों पर दाैड़ रही मौत, गुस्साए लोगों ने ट्रक रोके
जहां एक तरफ सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस की ओर से बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं। वहीं, अगर बात करें पंजाब-जम्मू बॉर्डर पर स्थित बमियाल सेक्टर की तो बमियाल सेक्टर के रास्ते सेंकड़ो की तादाद में रेत बजरी से भरे ट्रक रात के अंधेरे में पंजाब के लिंक रास्तों का इस्तेमाल करते हुए जम्मू से पंजाब में रोजाना दाखिल होते हैं। जिस कारण बमियाल सेक्टर में रहने वाले लोग काफी परेशान है। गत रात से ही उन्होंने जम्मू से पंजाब में दाखिल होने वाले लिंक रोड को बंद कर दिया, जिस कारण ट्रकों की लंबी-लंबी कतारें सड़क पर लग गई।
स्थानीय लोगों और ब्लॉक समिति के पूर्व चेयरमैन तरसेम लाल ने कहा कि नाजायज तरीके से रेत बजरी से भरे ट्रक रात के अंधेरे में बमियाल सेक्टर के रास्ते पंजाब में दाखिल होने के लिए लिंक रास्तों का इस्तेमाल कर रहे हैं जोकि सरासर गलत है। रोजाना सेंकडो ट्रक गुजरते हैं जिस कारण हादसे भी हो रहे हैं परंतु, किसी का भी इस और ध्यान नहीं है और पंजाब सरकार भी सोए हुई है
वहीं, इस बारे में जब वहां पर मौजूद ड्राइवर से बात की गई तो उसने कहा कि अगर वह दूसरी साइड नेशनल हाईवे से जाएं तो 2000 रुपए टोल लगता है जिसको बचाने के चक्कर में लिंक रोड पर उसके मालिक भेजते हैं इसमें उनका कोई कसूर नहीं है।
वही, इस पूरे मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी से जब बात की तो उन्होंने कहा कि दिन में इनकी नो एंट्री है यहां पर इस रास्ते से जो ट्रक गुजर रहे हैं यह हाई-फाई मामला है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।