{"_id":"6a2cd012db9a1fdb6e01ba9c","slug":"video-a-young-man-died-after-being-shot-in-the-neck-in-jalandhar-2026-06-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"जालंधर में गले में गोली लगने से युवक की माैत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जालंधर के न्यू दशमेश नगर इलाके में शुक्रवार रात मामूली विवाद के बाद हुई फायरिंग में एक इलेक्ट्रीशियन सिमरनजीत सिंह की मौत हो गई, जबकि सौरव गंभीर रूप से घायल हो गया। सौरव को पेट के पास गोली लगी है और उसकी हालत नाजुक होने के चलते उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। देर रात तक पुलिस मामले की जांच में जुटी रही।
एडीसीपी सिटी-2 राकेश यादव ने बताया कि देर रात न्यू दशमेश नगर में गोली चलने की सूचना मिलने पर थाना भार्गव कैंप के एसएचओ और एसीपी आतिश भाटिया पुलिस टीम सहित मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान सामने आया कि 8 से 9 युवक बाइक और एक्टिवा पर सवार होकर सौरव पर हमला करने पहुंचे थे। प्राथमिक जांच में यह भी पता चला है कि एक दिन पहले भी कुछ युवकों की सौरव के साथ कहासुनी और मारपीट हुई थी। उसी रंजिश के चलते आरोपियों ने दोबारा हमला किया, जो खूनी संघर्ष में बदल गया। फायरिंग के दौरान सिमरनजीत सिंह गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया और बाद में उसकी मौत हो गई। घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर 3 से 4 विशेष जांच टीमों का गठन किया गया। पुलिस ने मौके से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाने के साथ-साथ आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी कब्जे में ले ली है। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और वारदात में इस्तेमाल किए गए वाहन भी जब्त कर लिए गए हैं। पुलिस का दावा है कि फरार अन्य आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।