फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Shahi Imam makes a major demand upon arriving in Jalandhar

जालंधर पहुंचे शाही इमाम की बड़ी मांग, मुस्लिम समाज को मिलें 3-4 विधानसभा टिकट

Tue, 01 Sep 2026 09:52 PM IST
Shahil Sharma शाहिल शर्मा
Updated Tue, 01 Sep 2026 09:52 PM IST
Shahi Imam makes a major demand upon arriving in Jalandhar
पंजाब के शाही इमाम मौलाना मोहम्मद उस्मान रहमानी सानी लुधियानवी और मुस्लिम डेवलपमेंट बोर्ड के चेयरमैन अब्दुल बारी सलमानी सोमवार को जालंधर के अवतार नगर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मुस्लिम समाज के राजनीतिक प्रतिनिधित्व, शिक्षा, पंजाबी भाषा, वक्फ संपत्तियों और केंद्रीय हज कमेटी से जुड़े मुद्दों पर खुलकर अपने विचार रखे।शाही इमाम ने पंजाब सरकार से मुस्लिम समुदाय का राजनीतिक प्रतिनिधित्व बढ़ाने की मांग की। उन्होंने कहा कि मालवा समेत कई ऐसे विधानसभा क्षेत्र हैं, जहां मुस्लिम उम्मीदवार जीतने की स्थिति में हैं। इसलिए आगामी विधानसभा चुनाव में कम से कम 3 से 4 टिकट मुस्लिम समाज को दिए जाने चाहिए। उन्होंने आपसी भाईचारे और पंजाबी भाषा को बढ़ावा देने पर जोर दिया। शाही इमाम ने कहा कि धर्म और गोत्र अलग हो सकते हैं, लेकिन पंजाब की मिट्टी और मातृभाषा लोगों को आपस में जोड़ती है। उन्होंने इमामों से भी अपने उपदेश और बातचीत में पंजाबी भाषा को प्राथमिकता देने की अपील की।शिक्षा के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि केवल कब्रिस्तानों की चिंता करने के बजाय समाज के जीवित लोगों के बेहतर भविष्य पर भी ध्यान देना जरूरी है। उन्होंने आरोप लगाया कि वक्फ बोर्ड की संपत्तियों पर कब्जों और कम होती आमदनी के कारण कई बड़े विकास कार्य और प्रोजेक्ट प्रभावित हो रहे हैं।उन्होंने पंजाब सरकार से विधानसभा में बिल लाकर मुस्लिम और अन्य अल्पसंख्यक समुदायों के शैक्षणिक स्तर को ऊपर उठाने के लिए प्रत्येक समुदाय के लिए 5-5 करोड़ रुपये का विशेष फंड जारी करने की मांग की। केंद्रीय हज कमेटी को लेकर शाही इमाम ने गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि पिछले चार वर्षों से एक ही कंपनी को बार-बार ठेका दिया जा रहा है और इसमें हजारों करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप है। उनका कहना था कि कथित अनियमितताओं के कारण हाजियों को जरूरी सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। उन्होंने केंद्र सरकार से संबंधित कंपनी और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की मांग की। शाही इमाम ने यह भी कहा कि मुस्लिम समाज ने कभी हज पर सब्सिडी की मांग नहीं की। उनके मुताबिक, पिछली सरकारों द्वारा सब्सिडी के नाम पर राशि एयर इंडिया को दी जाती थी। उन्होंने कहा कि यदि हज कमेटी हाजियों को उचित सुविधाएं उपलब्ध नहीं करा सकती तो इसे भंग करने पर भी विचार किया जाना चाहिए और लोगों को उमराह की तरह निजी व्यवस्था के माध्यम से हज यात्रा करने का विकल्प दिया जा सकता है। अंत में उन्होंने बताया कि सभी जिलों के मुस्लिम नेताओं को अपनी-अपनी स्थानीय समस्याओं और मांगों की सूची तैयार कर सरकार तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

चार साल बाद विदेश से लौटे नवदीप संघा, फिर राजनीति में हुए सक्रिय

एएमयू जमीन विवाद को लेकर मार्च निकाल रहे छात्र यह बोले

01 Sep 2026

कानपुर: हाईवे पर आवारा मवेशियों का कब्जा, वाहनों के लिए बनी मुसीबत

01 Sep 2026

Jammu: रियासी में ध्वज बंधन के साथ रामलीला की तैयारियों का आगाज, जयघोष से गूंजा शहर

01 Sep 2026

Jammu: शिवखोड़ी धाम को वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के हवाले करने की मांग, विधायक बोले- विकास को मिलेगी रफ्तार

01 Sep 2026
विज्ञापन

नाहन: अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता में पुनरधार को सर्वश्रेष्ठ स्कूल का खिताब

01 Sep 2026

VIDEO: बारिश में कीचड़ भरे रास्ते से गुजरी शव यात्रा, अंतिम संस्कार से पहले छतिग्रस्त होने से बचा शव

01 Sep 2026
विज्ञापन

Samba: सांबा में राजपूत सभा की अहम बैठक, महाराजा हरि सिंह जयंती समारोह को भव्य बनाने की तैयारी

01 Sep 2026

Kathua: स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर इंटर्न डॉक्टरों की हड़ताल, जम्मू-कश्मीर के सभी GMC के प्रतिनिधि एकजुट

01 Sep 2026

Jammu: पुरमंडल में कुछ महीनों में ही बुझ गईं लाखों की लाइटें, लोगों ने उठाए सवाल

01 Sep 2026

Kathua: 15 स्कूलों के 185 प्रतिभागी जुटे, कठुआ में सातवीं जिला स्तरीय योगासन चैंपियनशिप का आगाज

01 Sep 2026

महेंद्रगढ़ सफाई कर्मचारियों ने फूंका पुतला, सरकार से की मांगे मानने की अपील

छिलरो में शहीद रणवीर सिंह को श्रद्धांजलि, परिजनों को स्मृति चिह्न भेंट

हांसी में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल का 27वां दिन, सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन

01 Sep 2026

लुधियाना में भाजपा दफ्तर का घेराव करने पहुंचे आप वर्करों ने तोड़े बैरीकेड

01 Sep 2026

यमुनानगर में अचानक झमाझम बारिश, उमस से बेहाल लोगों को मिली राहत

01 Sep 2026

शाहजहांपुर: कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव ने पदाधिकारियों के साथ की बैठक, संगठन मजबूती पर दिया जोर

01 Sep 2026

पीलीभीत: शारदा नदी में छोड़ा गया दो लाख क्यूसेक पानी, बाढ़ का अलर्ट जारी

01 Sep 2026

नाहन: सुरला शिक्षा खंड की अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ

01 Sep 2026

कानपुर में मंधना-गंगा बैराज हाईवे पर आवारा मवेशियों का कब्जा

01 Sep 2026

लाइब्रेरी कैंटीन से एएमयू हॉर्स राइडिंग फील्ड तक निकला मार्च

01 Sep 2026

कानपुर: मंधना गंगा बैराज हाईवे पर धंसा फुटपाथ, बारिश के चलते बना चार फीट गहरा गड्ढे

01 Sep 2026

कानपुर: सिंहपुर-गंगा बैराज संपर्क मार्ग बदहाल, सड़क पर बने दो दर्जन से अधिक बड़े गड्ढे

01 Sep 2026

कानपुर में बारिश का कहर: कच्चा मकान गिरने से मलबे में दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

01 Sep 2026

पंजाब भाजपा ने फिर दोहराया-सभी 117 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे

01 Sep 2026

कन्नौज: यूजीसी के नए नियमों पर भड़का आक्रोश, कन्नौज कूच कर रहे युवाओं को पुलिस ने रोका

01 Sep 2026

नालागढ़: कलश यात्रा के साथ साई शिव मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा शुरू

01 Sep 2026

कानपुर: विकास दुबे एनकाउंटर के छह साल बाद भी नहीं जारी हो सका डेथ सर्टिफिकेट

01 Sep 2026

हरिद्वार: डिलीवरी के बाद प्रसूता की मौत, मदर एंड चाइल्ड अस्पताल में हंगामा

01 Sep 2026

VIDEO: आगरा में यूजीसी के विरोध में हंगामेदार प्रदर्शन, पुलिस से नोकझोंक, हाईवे पर लगाया जाम

01 Sep 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed