{"_id":"6932ac274567b4a59701d80e","slug":"video-firing-in-jagraon-2025-12-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"जगरांव में फायरिंग, दरगाह से प्रसाद लेकर लाैट रहे युवक को घेर कर मारी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जगरांव में फायरिंग, दरगाह से प्रसाद लेकर लाैट रहे युवक को घेर कर मारी गोली
लुधियाना के जगरांव के गांव काउकें कला में बीती रात एक युवक को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी।
घायल युवक की पहचान काउकें कला निवासी लवकरण सिंह पुत्र हरपाल सिंह के रूप में हुई है। उसकी बाजू के नीचे गोली लगी है। डॉक्टरों के अनुसार, उसकी हालत खतरे से बाहर है। गोली चलाने वाले और जिसे गोली लगी है, दोनों गुट बीते दिन पहले लुधियाना कोर्ट परिसर में भी लड़े थे।
सूत्रों के मुताबिक, लवकरण सिंह गांव काउंके कलां स्थित बाबा रोडू शाह की दरगाह पर माथा टेकने गया था। प्रसाद लेकर वापस लौटते समय एक स्कॉर्पियो में सवार हमलावरों ने उसका पीछा किया। रास्ते में घेर कर उन लोगों ने गोलीबारी कर दी।
हमलावरों ने पीछे से लवकरण सिंह को गोली मारी और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद घायल लवकरण को तुरंत जगरांव सिविल अस्पताल ले जाया गया।
हालांकि, उसकी गंभीर हालत को देखते हुए और गोली शरीर में फंसी होने के कारण उसे बिना गोली निकाले ही लुधियाना रेफर कर दिया गया। रात करीब 10 बजे एम्बुलेंस द्वारा उसे लुधियाना भेजा गया। इस दौरान लवकरण के कई साथी अस्पताल में मौजूद थे।
जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह लुधियाना कोर्ट परिसर में 2022 के एक पुराने मामले को लेकर दोनों पक्षों के बीच भिड़ंत हुई थी। इसी मामले से संबंधित धारा 307 के तहत एक क्रॉस एफआईआर पहले से ही दर्ज है, जो एएसआई बलराज सिंह के बयानों पर आधारित है।
इसी केस के मामले में लुधियाना परिसर में दोनों गुट तारीख पर एक दूसरे के सामने आ गए तो दोनों में झगड़ा हो गया उसे बाद देर रात को शेरू गुट के युवक पर गोली चला दी गई।
पुलिस को संदेह है कि गुरुवार शाम का यह हमला उसी पुरानी रंजिश का परिणाम है। यह फायरिंग 2022 में करनैल गेट इलाके में हुई गैंगवार से भी जुड़ी हो सकती है।
2022 की उस घटना में दोनों गुटों ने एक-दूसरे पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई थीं, जिसमें दो सगे भाइयों को भी गोली लगी थी। उस समय कई बाहरी युवक भी शामिल थे। उस घटना के बाद बस स्टैंड चौकी में तैनात एएसआई बलराज सिंह के बयान पर दोनों गुटों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।