{"_id":"6aac24359807c9ec3f08e649","slug":"video-agriculture-department-action-in-jagraon-2026-09-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"जगरांव में कृषि विभाग की कार्रवाई, जांच के लिए भरे खाद व कीटनाशकों के सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जगरांव में कृषि विभाग की कार्रवाई, जांच के लिए भरे खाद व कीटनाशकों के सैंपल
कृषि विभाग ने गुप्त सूचना के आधार पर जगरांव में खाद और कीटनाशकों से संबंधित सामग्री रखने वाले दो कथित अनाधिकृत गोदामों पर कार्रवाई की है। विभाग की टीम ने इनमें से कोठे फतेहदीन स्थित गोदाम से खाद व कीटनाशकों के सैंपल लिए हैं। विभाग ने संबंधित कंपनी के खिलाफ थाना सिटी जगराओं में शिकायत भी दी है।
अब सैंपलों की जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई किए जाने की बात कही गई है।
मुख्य कृषि अधिकारी लुधियाना गुरदीप सिंह के अनुसार, जिला और ब्लॉक स्तर की कृषि विभाग की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि गुरदास राम गोयल एंड कंपनी से संबंधित बताए जा रहे दो गोदामों में खाद व कीटनाशक सामग्री रखी गई है।
सूचना के आधार पर टीम ने दोनों स्थानों पर कार्रवाई की।
विभाग के मुताबिक इनमें से एक गोदाम शेरपुरा रोड स्थित कोठे फतेहदीन में, जबकि दूसरा डिस्पोजल रोड पर बताया गया है। कोठे फतेहदीन स्थित गोदाम से विभागीय टीम ने खाद और कीटनाशकों के सैंपल लिए हैं, जिन्हें जांच के लिए भेजे जाने की प्रक्रिया की जा रही है।
पुलिस को दी शिकायत, रिपोर्ट के बाद तय होगी कार्रवाई
मुख्य कृषि अधिकारी गुरदीप सिंह ने बताया कि संबंधित कंपनी के खिलाफ थाना सिटी जगराओं में शिकायत दी गई है। उन्होंने कहा कि सैंपलों की जांच के परिणाम सामने आने के बाद नियमों के अनुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
वहीं, थाना सिटी जगरावं के एएसआई आत्मा सिंह ने बताया कि कृषि विभाग की ओर से पुलिस को कार्रवाई संबंधी सूचना दी गई है। उन्होंने कहा कि विभाग की ओर से लिखित जानकारी मिलने के बाद उसके आधार पर पुलिस द्वारा बनती कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल पूरे मामले में सैंपलों की जांच रिपोर्ट और विभाग की आगामी कार्रवाई पर नजर बनी हुई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।