Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Ludhiana News
›
Dhirendra Shastri clarifies stance amidst controversy over remarks on religious conversion.
{"_id":"6abc7c6d2c7d88bcc10f7c38","slug":"video-dhirendra-shastri-clarifies-stance-amidst-controversy-over-remarks-on-religious-conversion-2026-09-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"धर्मांतरण पर बयान पर उठे विवाद में धीरेंद्र शास्त्री की सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मांतरण पर बयान पर उठे विवाद में धीरेंद्र शास्त्री की सफाई
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की ओर से लुधियाना में चल रही श्री हनुमंत कथा के दौरान की गई टिप्पणियों को लेकर मुस्लिम और ईसाई समुदाय की ओर से एतराज जताए गए हैं। अब शास्त्री ने अपनी बात स्पष्ट की है।
धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि वह न तो मुस्लिम समुदाय के खिलाफ हैं और न ही ईसाई समुदाय के। उनका विरोध केवल गलत तरीके से हो रहे धर्मांतरण के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि हम तनातनी नहीं, सनातनी करते हैं।
धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि गुरु परंपराओं को आगे बढ़ाना सिख समुदाय का धर्म है। जब वह किसी को अपनी परंपरा और धर्म छोड़कर दूसरे धर्म में जाते देखते हैं तो उन्हें पीड़ा होती है। उन्होंने कहा कि वह इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड सहित कई देशों में जाकर भी दूसरे धर्मों के लोगों के बीच प्रवचन करते हैं और वहां भी उन्हें सम्मान मिलता है। उनके अनुसार, इससे स्पष्ट है कि उनका विरोध किसी धर्म से नहीं, बल्कि धर्मांतरण से है।
‘पंजाब अपने बच्चों और संस्कृति को बचा लो’
धीरेंद्र शास्त्री ने पंजाब के लोगों से अपने बच्चों और संस्कृति को बचाने की अपील करते हुए कहा कि यदि ऐसा नहीं किया गया तो आने वाली पीढ़ियां और पूर्वज सवाल करेंगे। उन्होंने कहा कि कुछ लोग उनके विरोध की बात करते हैं, लेकिन वह सनातन की एकजुटता के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें मरना मंजूर है, लेकिन धर्मांतरण स्वीकार नहीं है।
उन्होंने पंडाल में मौजूद श्रद्धालुओं से कहा कि यदि उनकी बातें सही लग रही हैं तो वे कथा में बैठे रहें और यदि गलत लगती हैं तो चले जाएं। उन्होंने कहा कि धर्म हमारा धंधा नहीं है। साथ ही कहा कि कई ताकतें उनके पीछे लगी रहती हैं, लेकिन उन्हें अपने सनातनी समाज पर भरोसा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।