सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Rajasthan ›   Barmer News ›   /badmer-collector-tina-dabi-launches-jalseetu-app-for-water-management

Rajasthan: टीना डाबी की बड़ी पहल, तैयार कराया ‘जलसेतु एप’, शिकायतों का होगा समाधान

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर Published by: बाड़मेर ब्यूरो Updated Fri, 26 Sep 2025 12:06 PM IST
/badmer-collector-tina-dabi-launches-jalseetu-app-for-water-management
बाड़मेर जिले में पानी से संबंधित जानकारी और समस्याओं के समाधान के लिए जिला कलेक्टर टीना डाबी ने एक अभिनव पहल करते हुए जिला प्रशासन द्वारा ‘जलसेतु एप’ तैयार करवाया। यह एप जनता और प्रशासन के बीच मजबूत सेतु का काम करेगा और उपयोगकर्ताओं को पानी की आपूर्ति की स्थिति के बारे में वास्तविक समय की जानकारी प्रदान करेगा। इससे लोगों को पानी की उपलब्धता और वितरण की सटीक जानकारी मिल सकेगी।

जिला कलेक्टर टीना डाबी ने बताया कि यह जलसेतु एप एक अभिनव पहल है, जो नागरिकों को जल सेवाओं तक आसान पहुंच प्रदान करेगा। उनका कहना है कि हमारा लक्ष्य पारदर्शिता, दक्षता और स्थिरता के साथ जल प्रबंधन को बदलना है। उन्होंने कहा कि जिले में जनसुनवाई और रात्रि चौपालों में अधिकांश शिकायतें पानी से संबंधित आती हैं। एप तैयार करते समय सभी समस्याओं के समाधान पर ध्यान दिया गया, जिन्हें आमजन और उपभोक्ताओं द्वारा समय-समय पर बताया जाता रहा है।

जलसेतु एप के माध्यम से उपभोक्ता अपनी समस्याओं का समाधान पा सकेंगे और उन्हें सभी उपयोगी सूचनाएं मोबाइल पर मिलेंगी। जिला कलेक्टर ने बताया कि कोई भी एंड्रॉइड यूजर इसे अपने फोन में डाउनलोड कर सकता है। ये एप एपल स्टोर पर भी जल्द ही उपलब्ध होगा। एप डाउनलोड करने के बाद उपयोगकर्ता अपनी आवश्यक सूचनाएं भरकर लोकेशन संबंधित जानकारी फीड कर सकता है। इसके बाद उसे हर रोज पानी सप्लाई का रियल टाइम शेड्यूल मिलेगा। यदि किसी कारण से पानी की आपूर्ति नहीं की जा रही है, तो पांच किलोमीटर के दायरे में निकटतम जल स्रोत की जानकारी गूगल मैप लोकेशन के साथ मिलेगी। साथ ही, उस जल स्रोत पर पानी की उपलब्धता और गुणवत्ता की जानकारी भी एप पर उपलब्ध होगी।

ये भी पढ़ें- रिपोर्ट में दावा: इस त्योहारी सीजन में दो लाख लोगों को मिल सकती हैं नौकरियां; ज्यादातर भर्तियां छोटे शहरों में

टीना डाबी ने बताया कि कई बार पीएचईडी की पानी आपूर्ति लाइन पर मेंटेनेंस वर्क की वजह से जल आपूर्ति बाधित हो जाती है। इस स्थिति में एप पर अलर्ट दिया जाएगा कि लोकेशन पर मेंटेनेंस वर्क चल रहा है और जलापूर्ति बाधित रहेगी। साथ ही वैकल्पिक व्यवस्था की जानकारी भी तुरंत उपभोक्ता को मिलेगी। यदि कोई उपभोक्ता लीकेज या अवैध कनेक्शन की शिकायत करता है, तो वह एप पर फोटो सहित संबंधित अधिकारी को टैग करके अपलोड कर सकता है। विभाग निर्धारित समय में शिकायत का निस्तारण करेगा। इसके अलावा, जलजीवन मिशन के तहत चल रहे कार्यों और पानी कनेक्शन से संबंधित सूचनाएं भी एप पर उपलब्ध कराई जाएंगी।

जिला कलेक्टर ने बताया कि पहले बाड़मेर शहर में एक सप्ताह ट्रायल के रूप में एप चलाया जाएगा। ट्रायल के दौरान आने वाली समस्याओं और सुधारों की समीक्षा की जाएगी। इसके बाद इसे बाड़मेर ग्रामीण क्षेत्र में लॉन्च किया जाएगा और तीन से चार सप्ताह में पूरे जिले में लागू कर दिया जाएगा। प्रभारी मंत्री और पशुपालन, डेयरी एवं देवस्थान मंत्री जोराराम कुमावत, साथ ही बाड़मेर विधायक डॉ. प्रियंका चौधरी और जिला कलेक्टर टीना डाबी ने गुरुवार शाम को कलेक्ट्रेट कॉन्फ्रेंस हॉल में ‘जलसेतु एप’ का लॉन्च किया। प्रभारी मंत्री ने कहा कि यह एप जिले की जल आवश्यकताओं की पूर्ति और जल समस्या समाधान के लिए मील का पत्थर साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Meerut: भैंसाली मैदान स्थित छावनी परिषद रामलीला का अद्भुत मंचन, कलाकरों ने मंत्रमुग्ध किए दर्शक

26 Sep 2025

साले के पीटने से आहत जीजा ने फंदा लगा दी जान, जांच में जुटी पुलिस

26 Sep 2025

आंगनबाड़ी केंद्र की दीवारें पढ़ा रही मासूमों को वर्णमाला, पशु-पक्षियों के आकर्षक चित्र भी लगे

25 Sep 2025

नवरात्र में घर-घर कन्या पूजन, दही जलेबी का भोग

25 Sep 2025

स्वच्छता अभियान के तहत ब्लाक प्रमुख के साथ प्रधान संघ ने लगाई झाड़ू

25 Sep 2025
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख व प्रधानों को स्वच्छता संदेश की प्रतिज्ञा दिलाई

25 Sep 2025

VIDEO: किशोर का आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने पर भड़के बजरंग दल कार्यकर्ता कोतवाली पहुंचे, किया प्रदर्शन

25 Sep 2025
विज्ञापन

सरैया आरओबी, एचटी लाइन की शिफ्टिंग का काम पूरा

25 Sep 2025

संचारी रोग नियंत्रण अभियान पांच अक्तूबर से, सफाई कर्मचारी घर-घर जाकर लोगों को करेंगे जागरूक

25 Sep 2025

Meerut: सहारनपुर जेल में साथ रहे स्टाफ से मिले सांसद चंद्रशेखर आजाद, गले लगाया, पूछा हाल-चाल

25 Sep 2025

इरफान सोलंकी की जमानत मंजूर होने पर सपाइयों ने जताई खुशी, आतिशबाजी की

25 Sep 2025

Meerut: गाजियाबाद के सिद्धार्थ की मेरठ के डॉक्टरों ने बचाई जान, घर के बाहर खेलते हुए सांप के काटने से बिगड़ी थी हालत

25 Sep 2025

छात्र संघ चुनाव...डीएवी में नामांकन के साथ छात्रों ने किया शक्ति प्रदर्शन

25 Sep 2025

पंडित दीनदयाल उपाध्याय: मेरठ के सीसीएसयू में आयोजित गोष्ठी में पहुंचे मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह व अन्य भाजपा नेता

25 Sep 2025

Meerut: फार्मिस्ट दिवस पर आईएमए हॉल में हुए कार्यक्रम में शामिल हुए मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य व सीएमओ

25 Sep 2025

दादरी विवाद: मवाना रोड पर आंबेडकर धर्मशाला स्थित कार्यालय सलावा गांव के पीड़ितों से मिले चंद्रशेखर

25 Sep 2025

Meerut: रजपुरा ब्लॉक सभागार में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर विचार गोष्टी में पहुंचे भाजपा जिलाध्यक्ष

25 Sep 2025

Bijnor: जरूरत पड़ने पर महिला हेल्पलाइन पर लें मदद, पुलिसकर्मियों ने मिशन शक्ति संगोष्ठी में महिलाओं और बच्चों को साइबर क्राइम के प्रति किया जागरुक,

25 Sep 2025

Singrauli News: MLA मेश्राम की शिकायत पर कांग्रेस नेता भास्कर मिश्रा गिरफ्तार, समर्थकों ने कोतवाली थाना घेरा

25 Sep 2025

आश्रम केस: पुलिस ऑफिसर बनकर फोन करता था आरोपी

25 Sep 2025

नूंह साइबर क्राइम थाना की कार्रवाई, दो साइबर ठग गिरफ्तार

25 Sep 2025

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की स्पेशल ट्रेन गुजरने के दौरान रास्ता हुआ बंद, लगा जाम

25 Sep 2025

गुरुग्राम में जमीन के विवाद की रंजिश में नाथूपुर गांव में गला रेतकर चचेरे भाई की हत्या

25 Sep 2025

डीयू में रूपा पब्लिकेशन द्वारा प्रकाशित किताब 'लिविंग द विवेकानंद वे' का हुआ लोकार्पण

25 Sep 2025

गुरुग्राम के बाबा सिद्धेश्वर रामलीला कमेटी की ओर से निकाली गई राम बारात

25 Sep 2025

फरीदाबाद में डेंगू के पांच नए मामले सामने आए, अब कुल मामलों की संख्या 21

25 Sep 2025

चोरी के वाहन खरीदकर उसके कलपुर्जे बेचने वाले अंतरराज्यीय गैंग का खुलासा

25 Sep 2025

ट्रेड शो: राफे एमफाइबर कंपनी का यूएवी रहा आकर्षण का केंद्र

25 Sep 2025

लघु सचिवालय नूंह में आयोजित हुआ दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना का शुभारंभ कार्यक्रम

25 Sep 2025

बुलंदशहर के खुर्जा में वाहनों के दबाव के कारण जंक्शन मार्ग पर लगा लंबा जाम

25 Sep 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed