{"_id":"694b8a377df0b997b00df04f","slug":"rajasthan-weather-update-dense-fog-in-rajasthan-temperature-drops-by-7-degrees-2025-12-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Weather Update: राजस्थान में घना कोहरा, तापमान में 7 डिग्री तक गिरावट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Weather Update: राजस्थान में घना कोहरा, तापमान में 7 डिग्री तक गिरावट
Video Published by: पंखुड़ी श्रीवास्तव Updated Wed, 24 Dec 2025 12:07 PM IST
Link Copied
राजस्थान के उत्तर-पश्चिमी जिलों में घने कोहरे ने जनजीवन को प्रभावित किया है। बाड़मेर, जोधपुर, बीकानेर, चूरू और नागौर समेत कई इलाकों में दिन के तापमान में 5 से 7 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई। उत्तरी हवाओं के असर से न्यूनतम तापमान में भी हल्की कमी आई है। मौसम विज्ञान केंद्र, जयपुर के अनुसार, आज भी इन जिलों में हल्के से मध्यम और कुछ स्थानों पर घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। आने वाले दिनों में उत्तरी हवाओं के तेज होने से तापमान में और गिरावट आ सकती है, जिससे सर्दी का असर बढ़ेगा।
पिछले 24 घंटों में जैसलमेर, बीकानेर, जोधपुर, गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू और झुंझुनूं में घना कोहरा दर्ज किया गया। हालांकि, कोहरे और कमजोर हवाओं के कारण प्रदेश के अधिकांश शहरों में न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर बना हुआ है, जिससे सुबह-शाम की ठंड अपेक्षाकृत कम महसूस की जा रही है। कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से करीब 6 डिग्री अधिक रिकॉर्ड किया गया।
मंगलवार को प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान हिल स्टेशन माउंट आबू में 5 डिग्री सेल्सियस रहा। अजमेर में अधिकतम तापमान 28.7 और न्यूनतम 12.2 डिग्री दर्ज हुआ। भीलवाड़ा में तापमान 28.2/11 डिग्री, अलवर में 25.5/8.8 डिग्री और जयपुर में 27.8/14.8 डिग्री रहा। चित्तौड़गढ़ और दौसा में दिन का तापमान 30 डिग्री तक पहुंच गया, जबकि रात का तापमान क्रमशः 8.2 और 9.4 डिग्री दर्ज किया गया। उदयपुर में 28.7/10.5, कोटा में 27.9/11.4, बाड़मेर में 28.4/14.8 और जोधपुर में 27.2/15.2 डिग्री तापमान रहा। वहीं बीकानेर में 22.2/12.8, चूरू में 21.6/10.2 और गंगानगर में 22.3/11.9 डिग्री दर्ज किया गया। माउंट आबू को छोड़ दें तो उत्तर-पश्चिमी जिलों में ठंड का असर साफ नजर आया।
इधर, मैदानी राज्यों में ‘कोल्ड डे’ जैसे हालात बने हुए हैं। पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में घना कोहरा छाया हुआ है, जिससे यातायात प्रभावित हो रहा है। पंजाब के गुरदासपुर में न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री और हरियाणा के नारनौल में 5.2 डिग्री तक गिर गया है। राजस्थान में भले ही तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखी गई हो, लेकिन सीकर और चूरू जैसे जिलों में रात का पारा अभी भी 9 डिग्री के आसपास बना हुआ है और सुबह के समय धुंध छाई रहती है।
दिल्ली-एनसीआर में भी सुबह मध्यम से घना कोहरा देखने को मिला, जिससे दृश्यता 200 से 300 मीटर तक सिमट गई। राजधानी में न्यूनतम तापमान करीब 9 डिग्री दर्ज किया गया। उत्तर प्रदेश में ठंड का असर सबसे ज्यादा है, जहां 40 से अधिक जिलों में अत्यंत घने कोहरे को लेकर रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी यूपी में 23 दिसंबर तक भीषण ठंड और कोहरे की स्थिति बनी रह सकती है, जबकि पश्चिमी यूपी में 24 दिसंबर के बाद तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक और गिरावट आने की संभावना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।