{"_id":"67a8d2c1cd8ebe66eb0b86bc","slug":"jalore-bhinmal-police-seized-four-vehicles-along-with-poppy-husk-smack-live-cartridges-and-cash-one-accused-arrested-jalore-news-c-1-1-noi1335-2611492-2025-02-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"Jalore: तस्करों पर दबिश के दौरान मादक पदार्थों समेत ढाई लाख रुपये बरामद, आरोपी को गिरफ्तार कर 4 वाहन जब्त किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalore: तस्करों पर दबिश के दौरान मादक पदार्थों समेत ढाई लाख रुपये बरामद, आरोपी को गिरफ्तार कर 4 वाहन जब्त किए
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौर Published by: जालौर ब्यूरो Updated Mon, 10 Feb 2025 11:43 AM IST
जिले में पुलिस की ओर से अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम को लेकर लगातार पुलिस की कार्रवाई जारी है। हाल ही में भीनमाल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तस्करों पर दबिश के दौरान 124.63 ग्राम डोडा पोस्त, 9.29 ग्राम स्मैक, 7.65 एमएम के 4 जिंदा कारतूस और 2.53 लाख रुपये नकद बरामद किए। इसके साथ ही एक आरोपी को गिरफ्तार कर तस्करी में प्रयुक्त एक कार और तीन बिना नंबर की मोटर साइकिल भी जब्त की है।
पुलिस महानिरीक्षक विकास कुमार के निर्देशानुसार जिले में अवैध मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक ज्ञानचंद यादव के निर्देशन में थानाधिकारी रामेश्वर भाटी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने 9 फरवरी की सुबह चारणीयों की ढाणी, पुनासा में आरोपी किशोर कुमार उर्फ महेंद्र कुमार पुत्र भागीरथराम (22) निवासी पुनासा के घर पर दबिश दी। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 124.63 ग्राम डोडा पोस्त, 9.29 ग्राम स्मैक और 7.65 एमएम के 4 जिंदा कारतूस बरामद हुए।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके घर से तस्करी में प्रयुक्त कार और तीन बिना नंबर की मोटर साइकिल भी जब्त की है। साथ ही आरोपी के कब्जे से 2.53 लाख रुपये नकद भी बरामद किए गए। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही आरोपी से पूछताछ में अन्य संलिप्तों की जानकारी जुटाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
एसपी ज्ञानचंद यादव ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी, जिसके आधार पर भीनमाल थाना अधिकारी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने रहवासी ढाणी पर दबिश देकर अवैध मध्य पदार्थ डोडा पोस्त, स्मैक जिंदा कारतूस और नगदी बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट एवं आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान और कड़ी पूछताछ जारी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।