{"_id":"67a8cdf57e20a4307908d74d","slug":"video-gonda-malkapara-para-eka-bra-fara-bl-bja-bhashhanae-sharanae-kaha-avathhasha-ka-ayathhaya-narasha-kahana-bra-lga","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : Gonda: मिल्कीपुर पर एक बार फिर बोले बृज भूषण शरण, कहा- अवधेश को अयोध्या नरेश कहना बुरा लगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : Gonda: मिल्कीपुर पर एक बार फिर बोले बृज भूषण शरण, कहा- अवधेश को अयोध्या नरेश कहना बुरा लगा
कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने रविवार को गोंडा शहर में एक कार्यक्रम में मिल्कीपुर सहित दिल्ली चुनाव परिणाम पर खुलकर बात की। कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने रणनीति अच्छी बनाई थी। लगभग एक विधान सभा में हजारों करोड़ की करीब दो सौ सड़के बनवाई यानी विकास शुरू हो गया। सबसे बड़ी बात अवधेश प्रसाद को अयोध्या नरेश की पदवी जनता को बुरा लगा। जब उनके बेटे को टिकट मिला तो जनता को एक बार फिर बुरा लगा। नतीजा परिणाम सामने है।
कहा कि दिल्ली चुनाव में आप पार्टी के वोट बैंक में सेंध लगाने के सवाल पर कहा कि अन्ना आंदोलन से आम आदमी पार्टी का उदय हुआ था। उसी आंदोलन से दिल्ली की राजनीति प्रवेश किया। पहले बिजली का तार काट रहे थे तो कांग्रेस समझती थी कि बीजेपी का नुकसान कर रही है। आम आदमी पार्टी हमारे ही सामने पैदा हुई हमारे ही सामने समाप्त हो गई।
दिल्ली की 68 सीटों पर बसपा की जमानत जब्त होने के सवाल पर बृजभूषण ने कहा कि ऐसे आने वाले समय में मायावती की तरह आम आदमी पार्टी की भी जमानत जब्त हो जाएगी और आने वाले समय में कांग्रेस और भाजपा की लड़ाई होगी। कांग्रेस पार्टी सबसे पुरानी पार्टी है। अंग्रेजों के द्वारा बनाई गई पार्टी है। क्या उस पार्टी को समाप्त कर दें। कांग्रेस परसेंटेज की लड़ाई है। आज कांग्रेस देश में दूसरे नम्बर की पार्टी है। गठबंधन के सवाल पर बृजभूषण ने कहा कहां गठबंधन है। समय समय पर ऐसे गठबंधन होते रहते है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।