{"_id":"67a87a59e0d3c73df604c911","slug":"video-two-pickpockets-caught-due-to-cleverness-of-chintapurni-temple-administration","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : चिंतपूर्णी मंदिर में जेबकतरों का पर्दाफाश, मंदिर प्रशासन की होशियारी से पकड़े गए दो जेबकतरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : चिंतपूर्णी मंदिर में जेबकतरों का पर्दाफाश, मंदिर प्रशासन की होशियारी से पकड़े गए दो जेबकतरे
चिंतपूर्णी मंदिर में रविवार के दिन सुबह के समय एक बड़ी घटना घटी। मंदिर के सुरक्षाकर्मियों, सीसीटीवी कैमरा ऑपरेटर, और सेवादार की होशियारी से दो जेबकतरे श्रद्धालुओं की जेबें काटने में नाकामयाब हो गए। दोनों जेबकतरे सुबह के समय मंदिर गर्भ गृह के पास श्रद्धालुओं की जेबें में काटने में लगे हुए थे। इस दौरान इन दोनों जेबकतरों ने पंजाब के श्रद्धालुओं की जेब काटकर पंद्रह हजार रुपये निकाल लिए। जैसे ही श्रद्धालुओं ने इस बारे में मंदिर प्रशासन को जानकारी दी, मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज निकाली गई। इसमें दो संदिग्ध युवक भीड़ का फायदा उठाते हुए मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं के पीछे बार-बार घूमते नजर आ रहे थे। इस पर मंदिर प्रशासन के सुरक्षाकर्मियों ने चौकसी बरतते हुए इन दोनों जेबकतरों को मौके पर धर दबोचा। इसके बाद इन्हें कंट्रोल रूम ले जाया गया और श्रद्धालुओं के 15,000 रुपये भी इनसे रिकवर कर श्रद्धालुओं को लौटा दिए गए। इस घटना से यह स्पष्ट होता है कि चिंतपूर्णी मंदिर प्रशासन श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए कितना सजग और चौकस है। मंदिर प्रशासन की इस कार्रवाई से श्रद्धालुओं में सुरक्षा की भावना बढ़ी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।