सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Rajasthan ›   Sirohi hitech kitchen in AbuRoad food for 40 thousand people is prepared in just two hours using solar energy

Sirohi: आबूरोड में है ये हाईटेक किचन, जहां सोलर एनर्जी से महज दो घंटे में तैयार होता है 40 हजार लोगों का भोजन

न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: सिरोही ब्यूरो Updated Sun, 09 Feb 2025 07:59 AM IST
Sirohi hitech kitchen in AbuRoad food for 40 thousand people is prepared in just two hours using solar energy

आज हम बात कर रहे हैं सिरोही जिले के आबूरोड स्थित हाईटेक किचन की। जहां पर रोजाना सोलर एनर्जी से महज दो घंटे में 40 हजार लोगों का भोजन बनाया जाता है। सुनने में शायद एकबारगी किसी को विश्वास नहीं हो, लेकिन यह शत प्रतिशत सही है। यह किचन ब्रह्माकुमारीज संस्थान के आबूरोड स्थित अंतरराष्ट्रीय मुख्यालय शांतिवन परिसर में बना है।

ब्रह्माकुमारीज संस्थान के इस विशाल किचन को बेहद हाईटेक तरीके से डिजाइन किया गया है, ताकि भोजन पकाने में सुविधा हो। यहां एक बार में एक तपेले में सात हजार लोगों के लिए सब्जी, चावल और दाल बनकर तैयार हो जाती है। इसे पकाने में महज 30 मिनट लगते हैं। इसके बाद आटोमैटिक सिस्टम से पकी हुईं सब्जियों को अन्य दूसरे तपेले में डालकर भोजन के लिए ले जाया जाता है। इस किचन को नाम दिया गया है शिव भोलेनाथ का भंडारा। जैसा नाम, वैसा ही विशाल। नई टेक्नोलॉजी से लैस यह भंडारा पूरी तरह से हाईटेक है। साफ-सफाई इतनी की आपको ढूंढने से एक मक्खी तक नहीं मिलेगी। इतना ही नहीं यहां पूरा भोजन सौर ऊर्जा से तैयार होता है।

एक मशीन से एक घंटे में बन जाती हैं दो हजार रोटियां
इस विशाल किचन में रोटियां बनाने के लिए चार आधुनिक मशीनें लगाई गई हैं। इन मशीनों द्वारा एक घंटे में दो हजार रोटियां बनकर एवं सिककर तैयार हो जाती हैं। इन सभी मशीनों से एक घंटे में कुल आठ हजार रोटियां बनाई जा सकती हैं।

4,600 लोगों की डायनिंग में है भोजन व्यवस्था
भंडारे से ही बड़ा डायनिंग हॉल बना है, जिसमें एक साथ 4,600 लोगों के बैठकर भोजन करने की सुविधा उपलब्ध है। इसके लिए डॉयनिंग हॉल में टेबल-कुर्सियां लगाई गई हैं। यहां सवेरे सात बजे से नाश्ता, 11:30 बजे से दोपहर का भोजन और शाम छह बजे से रात्रि भोजन शुरू हो जाता है। भोजन के बाद तीनों टाइम विशेष साफ-सफाई की जाती है।

बनाया जाता है शुद्ध और सात्विक भोजन
सबसे मुख्य बात यह है कि इस किचन में नशा मुक्त एवं संयम पथ पर चलने वाले ब्रह्माकुमारी संस्था के सदस्य ही भोजन तैयार करते हैं। इस दौरान पूरे समय परमात्मा के गीत चलते रहते हैं। भोजन बनाने के दौरान वहां कोई भी अनावश्यक बात नहीं करता है। सभी सदस्य परमात्मा को याद करते हुए ही भोजन बनाते हैं, ताकि भोजन करने वालों का तन और मन बीमारियों से दूर रहे, शक्ति आए।

किचन में आलू, टमाटर, लौकी और गिल्की सहित सब्जियों की धुलाई तथा काटने का कार्य मशीनों द्वारा किया जाता है। मशीन से ही छिलाई के बाद उन्हें काटा जाता है। इस तरह एक घंटे में 90 किलो सब्जियों की कटाई हो जाती है, जिन सब्जियों को मशीन से नहीं काट सकते हैं, उन्हें सेवाधारी माताएं काटती हैं।

मशीनों से गूथा जाता है आटा
किचन में आटा गूथने के लिए अलग-अलग मशीनें लगी हुई हैं। इसके साथ ही पराठा बनाने के लिए मेगा तवा बना हुआ है, जिस पर एक साथ आठ-दस माताएं-भाई पराठे सेंक सकते हैं। भोजन की पूरी प्रक्रिया के दौरान यहां शुद्ध लाने के लिए बड़े-बड़े एडजास्ट फैन लगाए गए हैं, जो पूरे किचन के तापमान को नियंत्रित रखते हैं।

दो घंटे में ही बन जाता है 40 हजार लोगों का भोजन
किचन की सबसे बड़ी विशेषता है कि यहां एक साथ ही 40 हजार लोगों का भोजन केवल दो घंटे में बनाया जा सकता है। इसके लिए बड़ी-बड़ी कड़ाही और तपेलों को आटोमैटिक मूड में लगाया गया है, जो सब्जी पकाने के बाद इन्हें वहीं धुलाई किया जा सकता है। भोजन बनाने के दौरान सभी के लिए सिर पर कैप लगाना अनिवार्य रहता है। साथ ही साफ-सफाई का इतना ध्यान रखा जाता है कि एक मक्खी नहीं मिल सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Delhi Election Results 2025: भाजपा ने केजरीवाल को हराने के लिए कैसे बुना चक्रव्यूह?

09 Feb 2025

VIDEO : घर के बाहर खडे़ युवक को स्कूली छात्रों ने पीटा

08 Feb 2025

VIDEO : आजकल के गाने गीत नहीं, गीतकार संतोष आनंद बोले-सुनने वालों की भी गलती

08 Feb 2025

VIDEO : पुलिस हिरासत में माैत: व्यापारी का बेटा बोला-अब तक नहीं मिली पोस्टमार्टम रिपोर्ट

08 Feb 2025

VIDEO : पुलिस हिरासत में हुई व्यापारी की माैत, वीरान पड़ी है आटा चक्की; पांच किमी दूर जा रहे ग्रामीण

08 Feb 2025
विज्ञापन

VIDEO : पुलिस हिरासत में व्यापारी की माैत पर नहीं हुई कार्रवाई, परिजन बोले-दो दिन बाद आंदोलन को होंगे बाध्य

08 Feb 2025

Rajasthan Politics: कांग्रेस की ओर से सचिन पायलट होंगे अगले सीएम? गोपाल गुर्जर के दावे से तेज हुई सियासी हलचल

08 Feb 2025
विज्ञापन

VIDEO : मिर्जापुर में मकान कब्जा करने की कोशिश, तोड़फोड़ और मारपीट, लाखों की लूट का आरोप

08 Feb 2025

VIDEO : इगलास में 50 हजार का इनामी लुटेरा किया गिरफ्तार, कब्जे से लूट की धनराशि 99500 रुपये बरामद

08 Feb 2025

VIDEO : खुटार के कैमहरिया में पीएचसी तो है... पर डॉक्टर और स्टाफ नदारद

08 Feb 2025

VIDEO : टप्पल का दो पक्षों के बीच मारपीट का वीडियो आया सामने, मुकदमा दर्ज

08 Feb 2025

VIDEO : काशी के घाट पर भरतनाट्यम..., शाम को हुई प्रस्तुति ने बिखेरी विहंगम छटा

08 Feb 2025

VIDEO : हापुड़ में सडक़ किनारे घायल मिले किशोर की मौत, हत्या का आरोप लगाते हुए परिजनों ने लगाया जाम

08 Feb 2025

VIDEO : निफ्ट में स्पेक्ट्रम-2025 : खेल, संस्कृति और फैशन का अद्भुत संगम, नृत्य में कृष्णाश्री व वंशिका, टैलेंट शो में नवनीता जीती

08 Feb 2025

VIDEO : एसडीएम कोल को हटाने की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन सुनील ने किया पैदल मार्च

08 Feb 2025

VIDEO : नशेड़ी ने रोकी वंदे भारत एक्सप्रेस, पटरी पर लेटा था युवक, गेट मैन ने दाैड़कर बचाया

08 Feb 2025

VIDEO : Lucknow:दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत पर पार्षदों ने बांटी मिठाई

08 Feb 2025

VIDEO : संगम तट पर उमड़ा आस्था का रेला, देश के कोने-कोने से पहुंच रहे श्रद्धालु

08 Feb 2025

VIDEO : महाकुंभ में शनिवार को उमड़ी भारी भीड़, देर शाम तक संगम पहुंचते रहे श्रद्धालु

08 Feb 2025

Sagar News: 70 की उम्र में 1000 किमी का सफर, ढोल बजाते हुए पैदल प्रयागराज जा रहा शख्स; देखें वीडियो

08 Feb 2025

VIDEO : रिक्शा चालक की मिली लाश..., मौत से एक घंटे पहले मां को किया था फोन; बोला- खाना खाकर आ रहा हूं

08 Feb 2025

VIDEO : जाैनपुर में 29 थानों में समाधान दिवस का आयोजन, आईं 70 शिकायतों में महज 20 का समाधान

08 Feb 2025

Bharatpur Flowers Show Video: मन मोह लेंगे 200 प्रजातियों के फूल और 10 हजार पौधे, दूर-दूर से लोग देखने आ रहे

08 Feb 2025

VIDEO : प्रयागराज महाकुंभ जाने के लिए शहर वासियों में दिखा उत्साह, 45 लोग हुए रवाना

08 Feb 2025

VIDEO : दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत का जश्न, भाजपा कार्यकर्ताओं बांटी मिठाइयां

08 Feb 2025

VIDEO : दिल्ली चुनाव और मिल्कीपुर उपचुनाव में जीत की खुशी, मुरादाबाद में व्यापार संगठनों ने बांटी मिठाई

08 Feb 2025

VIDEO : दिव्य लोक आश्रम में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन, भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन

08 Feb 2025

VIDEO : मुरादाबाद में छात्राओं को कार से रौंदने वाले युवक गिरफ्तार: दो की हालत गंभीर, आईसीयू में भर्ती

08 Feb 2025

VIDEO : दुकान में लगी आग, गैस सिलिंडर फटने से मची अफरा-तफरी, नागफनी थाना क्षेत्र में हादसा

08 Feb 2025

VIDEO : टीकाकरण समेत 10 लक्ष्यों को पूरा करने वाली आशाएं सम्मानित, मुरादाबाद में जनपद स्तरीय सम्मेलन

08 Feb 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed