{"_id":"67a8638bc610e1b67c010743","slug":"flood-of-devotees-20-km-long-jam-on-mp-up-border-rewa-news-c-1-1-noi1337-2609093-2025-02-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"Rewa News: महाकुंभ जाने वाले श्रद्धालुओं का सैलाब, एमपी-यूपी बॉर्डर पर लगा 20 किलोमीटर लंबा जाम, देखें VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewa News: महाकुंभ जाने वाले श्रद्धालुओं का सैलाब, एमपी-यूपी बॉर्डर पर लगा 20 किलोमीटर लंबा जाम, देखें VIDEO
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा Published by: रीवा ब्यूरो Updated Sun, 09 Feb 2025 02:26 PM IST
प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। देशभर से लाखों श्रद्धालु संगम में पुण्य स्नान के लिए प्रयागराज रवाना हो रहे हैं, जिससे एमपी-यूपी बॉर्डर पर भीषण जाम की स्थिति बनी हुई है। शनिवार तड़के 4 बजे से चाकघाट बॉर्डर पर हजारों वाहन फंस गए, जिससे करीब 20 किलोमीटर लंबी कतारें लग गईं।
श्रद्धालुओं को राहत देने के लिए प्रशासन अलर्ट मोड पर है। सूचना मिलते ही कलेक्टर प्रतिभा पाल और एसपी विवेक सिंह ने मोर्चा संभाल लिया। यातायात को नियंत्रित करने और भीड़ को व्यवस्थित करने के लिए पुलिस-प्रशासन के साथ कई टीमें तैनात की गई हैं।
श्रद्धालुओं के बढ़ते सैलाब से फिर जाम
रीवा के रास्ते होकर प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। बीते सप्ताह महाकुंभ में भगदड़ की घटना के बाद यूपी प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर बाहरी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई थी, जिससे एमपी बॉर्डर पर भी जाम की स्थिति बन गई थी।
अब एक बार फिर भारी भीड़ उमड़ने से सोहागी पहाड़ से चाकघाट बॉर्डर तक वाहन रेंगने को मजबूर हैं। रीवा प्रशासन स्थिति को नियंत्रित करने में जुटा है, और प्रयागराज में जाम समाप्त होते ही श्रद्धालुओं को आगे बढ़ने दिया जाएगा।
आस्था की राह में इंतजार, लेकिन जल्द मिलेगी राहत
जाम की वजह से प्रशासन ने कुछ समय के लिए एमपी से प्रयागराज जाने वाले वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी है। हालांकि, पुलिस और प्रशासन की मुस्तैदी से जल्द ही स्थिति सामान्य होने की उम्मीद है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जा रहा है, ताकि वे महाकुंभ में पुण्य लाभ अर्जित कर सकें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।