{"_id":"67a8cde53c3b210f5b0c3e57","slug":"video-encroachment-outside-the-society-should-end-gangajal-should-be-supplied-to-homes","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : खत्म हो सोसाइटी के बाहर का अतिक्रमण, घरों में हो गंगाजल की आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : खत्म हो सोसाइटी के बाहर का अतिक्रमण, घरों में हो गंगाजल की आपूर्ति
नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2025 09:16 PM IST
ग्रेनो वेस्ट की गौड़ सिटी-2 की 14 एवेन्यू सोसाइटी में रविवार को अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में लोगों ने अपनी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। सोसाइटियों के लोगों का कहना है कि सोसाइटी के बाहर लगने वाले जाम से 15 हजार लोग प्रतिदिन प्रभावित हो रहे हैं। बार-बार यह मुददा उठाया जा रहा है, लेकिन संबंधित विभाग अनदेखी कर रहे हैं।
निवासियों का कहना है कि आवारा पशुओं के डर के कारण बच्चों ने घर से निकलना छोड़ दिया है। उन्होंने बिल्डर और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से समस्याओं के समाधान करने की मांग की है। निवासियों का कहना है कि यहां अव्यवस्था का आलम है। जबकि लाखों रुपये लगाकर फ्लैट खरीदे गए थे। निवासियों ने बताया है कि सोसाइटी में 20 टावर में 4800 फ्लैट्स हैं। इनके 6 टावर के फ्लैट्स मालिक की अभी तक रजिस्ट्री नहीं हो पाई है। रजिस्ट्री कराने के लिए पूरा भुगतान भी कर चुके हैं। उसके बाद भी केवल आश्वासन मिलता है। उनका आरोप है कि बिल्डर और प्राधिकरण के अधिकारियों के कारण उनकी रजिस्ट्री फंसी हुई है।
गंगाजल पानी अब तक नहीं पहुंचा
निवासियों ने बताया कि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की ओर से दावा किया जाता है कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट में गंगाजल पहुंचा दिया गया है, लेकिन उनकी सोसाइटी में अभी तक गंगाजल नहीं पहुंचा है। वर्तमान में पानी में टीडीएस अधिक होने के कारण आरओ खराब हो रहे हैं। जिन घरों में आरओ नहीं लगा उनके यहां बच्चों और बुजुर्गों की गंदे पानी के कारण तबीयत खराब हो रही है। कई बार निवासियों ने मांग की,लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।