{"_id":"67887f6051768249420c6739","slug":"jalore-forest-department-team-conducted-a-decoy-operation-action-was-taken-under-the-operation-against-the-activities-of-selling-wildlife-products-through-social-media-jalore-news-c-1-1-noi1335-2526409-2025-01-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"Jalore News: वन विभाग का ऑपरेशन डिकॉय, बरामद हुए शेर के नाखून, हाथी दांत,गेंडे की खाल और अन्य सामग्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalore News: वन विभाग का ऑपरेशन डिकॉय, बरामद हुए शेर के नाखून, हाथी दांत,गेंडे की खाल और अन्य सामग्री
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालोर Published by: जालौर ब्यूरो Updated Thu, 16 Jan 2025 01:57 PM IST
Link Copied
Jalore News: जालौर वन विभाग टीम ने किया डिकॉय ऑपरेशन... सोशल मीडिया के जरिए वन्य जीव उत्पादों के बेचने की गतिविधियों के विरुद्ध ऑपरेशन के तहत की कार्रवाई
Jalore News: वन विभाग का ऑपरेशन डिकॉय, बरामद हुए शेर के नाखून, हाथी दांत और अन्य सामग्री
जालौर वन विभाग टीम ने सोशल मीडिया के जरिये वन्य जीव उत्पादों के बेचने की गतिविधियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए जिले में ऑपरेशन डिकॉय चलाकर दुकान से कथित 11 बब्बर शेर के नाखून, दो गैंडे की चमड़ी निर्मित कड़े, एक हाथी दांत का ब्रेसलेट बरामद किया है।
जानकारी के अनुसार जिले में अलग-अलग जगह पर सोशल मीडिया के जरिए वन्य जीव उत्पादों की सामग्री के व्यापार की विभाग को सूचना मिली थी। जिमसें जिले के सायला उपखंड क्षेत्र के सियावट कस्बे में एक प्रतिष्ठान पर डिकॉय ऑपरेशन कर वन विभाग टीम ऑपरेशन के तहत 11 बब्बर शेर के नाखून, दो गेंडे की चमड़ी निर्मित कड़े, एक हाथी दांत का ब्रेसलेट बरामद किया है. जिसका यह कथित तौर पर व्यापार करते थे और मनमाने दामों पर बेचते थे। डीएफओ देवेंद्र सिंह भाटी ने बताया कि जूनागढ़ गुजरात के मुख्य वन संरक्षक के रमेश द्वारा संभागीय मुख्य वन संरक्षक जोधपुर आरके जैन के निर्देशानुसार डिएफओ जालोर को मिली जिस पर देवेन्द्रसिंह भाटी नेतृत्व में टीम ने विभिन्न स्थानों पर वन्य जीव अवशेषों से निर्मित उत्पादों के इंस्टाग्राम साइट के जरिए बेचने व खरीद फरोख्त की सूचनाओं के आधार पर गुप्त डिकॉय ऑपरेशन किया गया। जिसमें सियावट स्थित लक्ष्मी फैशन एंड साफा हाउस के ऑनर नरेन्द्रसिंह पुत्र छैलसिंह रावणा राजपूत निवासी सुराणा, वहीं जीवाणा स्थित मारवाड़ी साफा हाउस के हस्ताराम पुत्र भबूताराम कलबी निवासी आलवाड़ा के प्रतिष्ठान पर बौगस ग्राहक बनकर पहुँचे। जिस पर कथित वन्य जीव सामग्री जब्त की गई। आरोपियों से कड़ी पूछताछ कर उनको सप्लाई करने वालो की व्हाट्सएप चेट खंगाल कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वन विभाग की इस कार्यवाई के बाद क्षेत्र में इस प्रकार की गतिविधि करने वालों में हड़कंप मच गया। इस कार्यवाई में मुख्य सरगना के तौर पर बालाजी मोबाइल एंड रिपेरिंग पॉइंट जालमसिंह राव निवासी धुमबड़िया का नाम सामने आया है। जिस पर अग्रिम कार्रवाई जारी रहेगी।
बता दें कि इन सामग्री का सोशल मीडिया के जरिए इंस्टाग्राम पर प्रचार किया जा रहा था ताकि अधिक लोगों तक इसकी जानकारी पहुंच सके और उनका माल अधिक बिके, इतना ही नहीं इंस्टाग्राम पर बाकायदा बेचने वाले ने उसका मोबाइल नंबर भी डाल रखा था। जब इंस्टाग्राम पर गुजरात के जूनागढ़ के मुख्य वन संरक्षक के रमेश के देखा तो उन्होंने जोधपुर मुख्य वन संरक्षक आर के जैन से सम्पर्क किया। आर के जैन ने जालोर उप वन संरक्षक देवेंद्र सिंह भाटी को इसकी जानकारी दी। उन्होंने डिकॉय ऑपरेशन कर यह कार्रवाई की। हालांकि उन्होंने आरोपियों को पूछताछ के बाद बांड भरवाकर फिलहाल छोड़ दिया है। जांच में अगर यह जब्त सामग्री सही पाई गई तो आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई के दौरान सहायक वन संरक्षक भंवरसिंह, क्षेत्रीय वन अधिकारी भागीरथ सिंह, सहायक वनपाल सायला नाका प्रभारी ईश्वर सिंह राव, कल्याण सिंह, चंद्रावती वनपाल, अनु कुमारी, सहित टीम के सदस्य शामिल रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।