सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Rajasthan ›   Rajasthan: Tiger movement increases in Ranthambore, traffic halted for half an hour on Trinetra Ganesh Marg

Rajasthan News: रणथंभौर में बढ़ा बाघों का मूवमेंट, त्रिनेत्र गणेश मार्ग पर आधे घंटे थमा आवागमन

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर Published by: सवाई ब्यूरो Updated Thu, 12 Feb 2026 10:01 PM IST
Rajasthan: Tiger movement increases in Ranthambore, traffic halted for half an hour on Trinetra Ganesh Marg
Ranthambore News: प्रदेश के सबसे बड़े रणथंभौर टाइगर रिजर्व के मध्य स्थित रणथंभौर दुर्ग एवं त्रिनेत्र गणेश मार्ग सहित आसपास के पैराफेरी क्षेत्र में इन दिनों बाघों का मूवमेंट लगातार देखा जा रहा है। बुधवार को रणथंभौर दुर्ग के नोलखा द्वार के समीप बाघिन टी-124 रिद्धि की फीमेल शावक टी-2504 का मूवमेंट नजर आया। वहीं शाम के समय त्रिनेत्र गणेश मार्ग स्थित मिश्रदर्रा गेट के नजदीक बाघ आरबीटी-2511 की गतिविधि देखी गई।
 
मिश्रदर्रा गेट के पास आधे घंटे तक चहलकदमी
बाघ आरबीटी-2511 करीब आधे घंटे तक मिश्रदर्रा के नजदीक त्रिनेत्र गणेश मार्ग पर चहलकदमी करता रहा। इस दौरान वह कभी सड़क पर चलता दिखाई दिया तो कभी गेट के पास भरे पानी में बैठकर अठखेलियां करता रहा। बाघ की मौजूदगी के चलते त्रिनेत्र गणेश मार्ग पर आवागमन पूरी तरह प्रभावित रहा।
 
वन विभाग ने रोकी आवाजाही
बाघ के मूवमेंट की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और एहतियात के तौर पर त्रिनेत्र गणेश श्रद्धालुओं सहित पर्यटकों की आवाजाही रोक दी गई। जो वाहन पहले से ही मिश्रदर्रा गेट से गुजर रहे थे, वे भी वहीं खड़े रह गए। करीब आधे घंटे बाद जब बाघ ने जंगल का रुख किया, तब जाकर मार्ग पर खड़े वाहनों को आगे बढ़ने की अनुमति दी गई।

पढ़ें- बूंदी में भीषण सड़क हादसा: ट्रेलर की टक्कर से तीन मासूमों की मौत, पिता गंभीर घायल; ग्रामीणों ने किया हाईवे जाम
 
मॉनिटरिंग और सुरक्षा पर जोर
बाघ की गतिविधि को देखते हुए वन विभाग द्वारा मॉनिटरिंग और ट्रैकिंग की जा रही है। बाघ के जंगल में लौटने के बाद वन विभाग की टीम ने राहत की सांस ली। अधिकारियों के अनुसार रणथंभौर दुर्ग और त्रिनेत्र गणेश मार्ग पर आधा दर्जन से अधिक बाघ-बाघिन और शावकों का मूवमेंट रहता है, जिससे विभाग की सतर्कता लगातार बनी रहती है।
 
श्रद्धालुओं की सुरक्षा चुनौती
त्रिनेत्र गणेश मार्ग पर श्रद्धालुओं का नियमित आवागमन रहता है। ऐसे में बाघों की आवाजाही से सुरक्षा को लेकर चिंता बनी रहती है। वन विभाग ने गत वर्ष से ही इस मार्ग पर पैदल और दुपहिया वाहनों के प्रवेश पर पाबंदी लगा रखी है। इसके बावजूद श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर विभाग अलर्ट मोड पर रहता है और वनकर्मियों की टीम लगातार गश्त करती है। हालांकि संभावित अनहोनी की आशंका को पूरी तरह नकारा नहीं जा सकता।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

अमृतसर में पाकिस्तान समर्थित आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, रिमोट IED व विदेशी हथियार बरामद

VIDEO: दबंगों ने की मारपीट, सड़क पर बैठ शहीद के परिजनों ने लगाया जाम; प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी

12 Feb 2026

रविंद्र वासुदेवा बने जिला ऊना ड्रैगन बोट एवं ट्रेडिशनल स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष

12 Feb 2026

Kullu: स्मार्ट मीटर के विरोध में डीसी कार्यालय पहुंचे शलिंगचा पंचायत के लोग

12 Feb 2026

भिवानी में तीन महीने पहले बनी सड़क धंसी, भ्रष्टाचार और लापरवाही की खुली पोल

12 Feb 2026
विज्ञापन

रेवाड़ी में श्रमिक संगठनों ने किया जोरदार प्रदर्शन

12 Feb 2026

Hamirpur: सुजानपुर कॉलेज में हुआ नेक्स्ट जनरेशन हिमाचल-2026 सेमिनार का आयोजन

विज्ञापन

Solan: नालागढ़ में सुनाया ध्रुव का प्रसंग, श्रीमद् भागवत कथा का चौथा दिन

12 Feb 2026

Una: पीएनबी ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में कंप्यूटराइज्ड अकाउंटिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

12 Feb 2026

बैंककर्मियों ने ट्रेड यूनियनों के समर्थन में किया प्रदर्शन, सरकार पर मनमानी करने का आरोप

12 Feb 2026

महेंद्रगढ़ में अपराजिता कार्यक्रम का आयोजन

हॉल गेट के बाहर AAP का किसानों के समर्थन में प्रदर्शन

12 Feb 2026

Hamirpur: विभिन्न मांगों को लेकर सीटू जिला कमेटी ने मुख्यालय में रैली निकालकर की जनसभा

तरनतारन लॉ कॉलेज गोलीकांड, आरोपी छात्र प्रिंस राज की मौत

12 Feb 2026

Amritsar: केंद्र सरकार किसानों को बना रही कर्ज का गुलाम- सरवन सिंह पंधेर

12 Feb 2026

अमृतसर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7.5 किलो हेरोइन सहित दो युवक गिरफ्तार

12 Feb 2026

फगवाड़ा: ई-रिक्शा की टक्कर से बाइक सवार घायल

अमृतसर में पनबस-पीआरटीसी वर्करों का चक्का जाम, सरकार को अल्टीमेटम

12 Feb 2026

फगवाड़ा-चंडीगढ़ रोड पर कार और स्कूटी में टक्कर

फिरोजपुर: पंजाब सबऑर्डिनेट सर्विसेज फेडरेशन और पेंशनर्स एसोसिएशन का धरना

Mandi: किसी भी सूरत में बिजली बोर्ड के निजीकरण के बारे में न सोचे प्रदेश सरकार

12 Feb 2026

कुरुक्षेत्र: महर्षि दयानंद सरस्वती जयंती पर तीन हजार युवाओं ने एक साथ किया सूर्य नमस्कार

12 Feb 2026

रेवाड़ी: पुलिसकर्मी ने अपने बेटे की शादी में लिया एक रुपये का शगुन, दहेज प्रथा को नकारा

12 Feb 2026

Video: श्रम संहिताओं के विरोध में सुन्नी में मजदूरों और किसानों ने निकाली विशाल रैली

12 Feb 2026

12 फरवरी भारत बंद: हरियाणा में बैंक, बिजली, पानी सेवाएं प्रभावित

कानपुर: घाटमपुर में शिव बारात के मार्ग से हटाए गए अतिक्रमण; ईओ ने ओवरब्रिज के नीचे से हटवाईं दुकानें

12 Feb 2026

कानपुर: कोयला घाट पर पुलिया निर्माण ने रोकी रफ्तार; गहरा गड्ढा बना मुसीबत, उड़ती धूल से राहगीर बेहाल

12 Feb 2026

हरदोई में खेत गई महिला की नृशंस हत्या, कान के पास धारदार हथियार से किया वार

12 Feb 2026

Shimla: बिजली बोर्ड कर्मचारियों ने काले बिल्ले लगाकर किया प्रदर्शन

12 Feb 2026

भारतीय किसान संगठन ने अमेरिका से समझौते के खिलाफ किया प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी

12 Feb 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed