Hindi News
›
Video
›
Rajasthan
›
Sirohi News: Amirgarh police caught liquor worth Rs 65.50 lakh being smuggled in a trailer
{"_id":"671375c07849f8a7420332fe","slug":"amirgarh-police-caught-foreign-liquor-worth-rs-6550-lakh-being-carried-hidden-in-a-trailer-1-accused-arrested-sirohi-news-c-1-1-noi1344-2230855-2024-10-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sirohi News: अमीरगढ़ पुलिस ने पकड़ी ट्रेलर में छिपाकर ले जाई जा रही 65.50 लाख रुपये की शराब, एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirohi News: अमीरगढ़ पुलिस ने पकड़ी ट्रेलर में छिपाकर ले जाई जा रही 65.50 लाख रुपये की शराब, एक गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: सिरोही ब्यूरो Updated Sat, 19 Oct 2024 02:44 PM IST
Link Copied
समीपवर्ती गुजरात की अमीरगढ़ पुलिस द्वारा ट्रेलर में छिपाकर ले जाई जा रही 65.50 लाख रुपये की विदेशी शराब को जब्त किया गया है। इस मामले में शराब एवं ट्रेलर को जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर अग्रिम जांच शुरू कर दी गई है।
गुजरात पुलिस द्वारा शराब तस्करी को रोकने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अमीरगढ़ पुलिस द्वारा नाकाबंदी कर वहां से गुजर रहे वाहनों की जांच की जा रही थी। उस दौरान राजस्थान की ओर से आए एक ट्रेलर को रुकवाकर तलाशी ली गई तो उसमें विदेशी शराब के 850 बॉक्स पाए गए। पूछताछ के दौरान कोई संतोषप्रद जवाब नहीं दे पाने पर रेस, तिलोती, लाडनूं, जिला नागौर निवासी जीवराजसिंह उर्फ हनुमंतसिंह पुत्र उगमसिंह राजपूत को गिरफ्तार कर शराब एवं ट्रेलर को जब्त कर लिया गया। अब तक की पूछताछ में सामने आई जानकारी के अनुसार यह शराब जयपुर में भरी गई थी। अब पुलिस जयपुर में शराब कहां से भरी गई थी तथा इसे गुजरात में कहां सप्लाई किया जाना था इसका पता लगाने की कवायद की जा रही है। कार्रवाई में पुलिस निरीक्षक एसके.परमार, एएसआई चेनाजी वर्शीजी, एचसी दीपकभाईनानजीभाई, पीसी गिरभाई अशोकभाई, पीसी महेशभाई शंभूजी, पीसी अमरतभाईखोदाभाई एवं डॉ.पीसी जितुदानभिखुदान सम्मिलित रहे।
सिरोही पुलिस को चकमा देने में सफल रहा आरोपी
विदेशी शराब से भरा यह ट्रेलर सिरोही जिले के शिवगंज, पालडी एम, सिरोही, पिंडवाड़ा, सरूपगंज, आबूरोड सदर, रीको पुलिस थाना के सामने तथा सीमावर्ती मावल चौकी होते हुए गुजरात सीमा में प्रवेश कर गया, लेकिन किसी भी थाने को इसकी भनक तक नहीं लगी। जबकि, गुजरात सीमा में घुसते ही पुलिस ने पकड़ लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।