सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Rajasthan ›   Sirohi News: Rajnath Singh launched Self Empowerment Campaign, says Soldiers and saints are same

Sirohi News: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया सेल्फ एम्पॉवरमेंट कैंपेन का शुभारंभ, कहा- सैनिक और साधक एक समान

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: सिरोही ब्यूरो Updated Mon, 21 Apr 2025 09:38 PM IST
Sirohi News: Rajnath Singh launched Self Empowerment Campaign, says Soldiers and saints are same
सिरोही जिले स्थित ब्रह्माकुमारीज संस्थान के शांतिवन परिसर में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ‘स्व सशक्तिकरण से राष्ट्र सशक्तिकरण’ विषय पर आधारित सेल्फ एम्पॉवरमेंट कैंपेन का दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर देशभर से आए 400 से अधिक सेना के अधिकारी और जवान शामिल हुए। साथ ही पांच दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन के समापन समारोह में सिंह ने योग, अध्यात्म, आत्मिक बल और सेना के भीतर सकारात्मक ऊर्जा के महत्व पर विस्तार से अपनी बात रखी।
 
‘सेना और साधना का गहरा संबंध’
अपने 42 मिनट के संबोधन में रक्षा मंत्री ने कहा कि एक सैनिक और एक साधक के बीच का अंतर बहुत सूक्ष्म है। दोनों का उद्देश्य समाज में सुरक्षा, शांति और सेवा सुनिश्चित करना होता है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की रक्षा केवल शस्त्रों से नहीं होती, बल्कि उसके लिए आत्मबल, चेतना और चरित्र की भी आवश्यकता होती है। उन्होंने कहा कि एक सच्चे सैनिक में साधक का गुण होता है और एक साधक में सैनिक की दृढ़ता।
 
उन्होंने आगे कहा कि आज भारत उस मुकाम पर पहुंच चुका है, जहां उसकी आवाज अंतरराष्ट्रीय मंचों पर गंभीरता से सुनी जाती है। 2014 के पहले भारत अर्थव्यवस्था में 11वें स्थान पर था और अब दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले दो वर्षों में भारत दुनिया की टॉप-3 अर्थव्यवस्थाओं में शामिल होगा।

यह भी पढ़ें- Churu News: सीएम भजनलाल बोले- कांग्रेस ने शेखावाटी को हमेशा नजरअंदाज किया, भाजपा ने ही वर्षों की प्यास बुझाई
 
'आत्म सशक्तिकरण' के माध्यम से राष्ट्र निर्माण का संकल्प
रक्षा मंत्री ने कैंपेन की थीम को अत्यंत प्रासंगिक बताया और कहा कि यह कार्यक्रम हमारे वीर सैनिकों को केवल शारीरिक रूप से ही नहीं, बल्कि मानसिक और आत्मिक रूप से भी मजबूत बनाएगा। राजयोग, सकारात्मक चिंतन और आत्म संवाद के माध्यम से सैनिकों के आत्मबल को सुदृढ़ करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि यह आत्म रूपांतरण का बीज है, जिससे राष्ट्रीय रूपांतरण का वृक्ष खड़ा होगा।
 
ब्रह्माकुमारीज संस्था की सराहना
राजनाथ सिंह ने ब्रह्माकुमारीज संस्था की सेवाओं की सराहना करते हुए कहा कि यह संस्था केवल भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया के सौ से अधिक देशों में भारतीय संस्कृति, मूल्यों और अध्यात्म को पहुंचा रही है। उन्होंने शांतिवन परिसर की ऊर्जा और वहां की 'आध्यात्मिक तरंगों' को अनुभवात्मक बताया। उन्होंने कहा कि यहां कोई मंदिर, मस्जिद या गिरिजाघर नहीं है, लेकिन फिर भी अद्भुत बाइव्रेशन हैं।
 
सेना के साथ हुआ महत्वपूर्ण एमओयू
समारोह के दौरान ब्रह्माकुमारीज सुरक्षा सेवा प्रभाग और भारतीय सेना के बीच एक एमओयू साइन किया गया। इसके तहत ब्रह्माकुमारीज संस्था हर माह सेवानिवृत्त सेना अधिकारियों और जवानों के लिए सेल्फ एम्पॉवरमेंट प्रोग्राम आयोजित करेगी। इन कार्यक्रमों में राजयोग मेडिटेशन, माइंड मैनेजमेंट, तनाव प्रबंधन, समय प्रबंधन, नींद प्रबंधन और जीवन प्रबंधन जैसी विधाओं का प्रशिक्षण दिया जाएगा। एमओयू साइनिंग में बीके शुक्ला दीदी, कर्नल वीसी सती सिंह, वाइस एडमिरल सतीश घोरमड़े की प्रमुख भूमिका रही। इस प्रयास का उद्देश्य सैनिकों के मानसिक स्वास्थ्य को सशक्त बनाना और उन्हें जीवन में संतुलन प्रदान करना है।
 
सैनिकों के बलिदान को बताया अमूल्य
रक्षा मंत्री ने जवानों के त्याग को नमन कर कहा कि उनके बलिदान और अनुशासन के कारण ही देशवासी चैन की नींद सो पाते हैं। उन्होंने कहा कि सैनिकों को कठिन परिस्थितियों में मानसिक दृढ़ता की उतनी ही आवश्यकता होती है जितनी शारीरिक शक्ति की। उन्होंने कहा कि उनकी ऊर्जा का स्रोत बाहरी नहीं, बल्कि आत्मिक होता है।
 
राजस्थान की वीरता को किया याद
राजनाथ सिंह ने अपने संबोधन में राजस्थान की वीर परंपरा की भी प्रशंसा की। उन्होंने महाराणा प्रताप का उल्लेख कर कहा कि उन्होंने घास की रोटी खाना स्वीकार किया, लेकिन कभी अपने स्वाभिमान से समझौता नहीं किया। यह केवल आत्मबल से ही संभव है।
 
संस्थान की वरिष्ठ प्रशासिका बीके जयंती दीदी ने कहा कि हर व्यक्ति के भीतर दिव्यता है और राजयोग के अभ्यास से मानसिक विकार दूर होकर आत्मा सशक्त बनती है। अतिरिक्त महासचिव डॉ. बीके मृत्युंजय भाई ने संस्था की भूमिका पर प्रकाश डाला और भविष्य में और अधिक प्रासंगिक कार्यक्रमों की घोषणा की।

यह भी पढ़ें- Jaipur News: कांग्रेस के 'संविधान बचाओ अभियान' के तहत 28 अप्रैल को जयपुर में बड़ी रैली, खरगे भी होंगे शामिल
 
कार्यक्रम की अन्य झलकियां
रक्षा मंत्री सिंह के शांतिवन पहुंचते ही सबसे पहले उन्होंने पूर्व प्रशासिका दादी रतन मोहिनी को श्रद्धांजलि अर्पित की। मंच पर वरिष्ठ पदाधिकारियों ने उनका पारंपरिक राजस्थानी पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। राजयोग ध्यान सत्र में भाग लेते समय वे ध्यान में डूबे नजर आए। शांतिवन परिसर की सुरक्षा में चाक-चौबंद व्यवस्था रही और स्वागत गीत प्रस्तुत किया बीके युगरतन भाई ने।
 
राजनाथ सिंह के कार्यक्रम शेड्यूल
राजनाथ सिंह सुबह 11 बजे दिल्ली से रवाना हुए। दोपहर 12.30 बजे मानपुर हवाई पट्टी पहुंचे। दोपहर एक बजे शांतिवन कार्यक्रम स्थल पहुंचे। दोपहर दो बजे तक मुख्य कार्यक्रम में भागीदारी की। 2.20 बजे ब्रह्माकुमारीज प्रतिनिधियों से मुलाकात की। 2.30 बजे ब्रह्माभोजन किया और 3.10 बजे वापस दिल्ली के लिए रवाना हो गए।
 
अतिथियों का भव्य स्वागत
मानपुर हवाई पट्टी पर कलेक्टर अल्पा चौधरी, एसपी अनिल कुमार, प्रभारी मंत्री केके विश्नोई, कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत, सांसद लुंबाराम चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष रक्षा भंडारी और ब्रह्माकुमारीज की ओर से डॉ. सविता दीदी और सतीश घोरमड़े ने स्वागत किया। वहीं, मंचासीन अतिथियों में बीके मुन्नी दीदी, बीके शुक्ला दीदी, वाइस एडमिरल सतीश घोरमड़े, रिटायर स्क्वाड्रन लीडर अशोक गाबा और पूर्व सीजीडीए देविका रघुवंशी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Lucknow: केडी सिंह में आयोजित इंटर स्कूल वॉलीबॉल टूर्नामेंट में टीम ने दिखाया दम

21 Apr 2025

Rampur: पद्म राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुर को मिली बॉक्सिंग खेलो इंडिया सेंटर की सौगात

21 Apr 2025

मेरठ के भावनपुर में गैस सिलिंडर फटने से हादसा, कई झुलसे, तड़पते हुए बाहर भागे लोग

21 Apr 2025

मेरठ में कांग्रेस प्रवक्ता ऋतु चौधरी बोलीं-भाजपा द्वारा ध्यान भटकाने, बरगलाने और तथ्यों को तोड़-मरोड़ने का एक प्रयास है नेशनल हेराल्ड मामला

21 Apr 2025

शाहजहांपुर में किसान यूनियन ने किया कांट थाने का घेराव, कार्यकर्ता पर मुकदमा दर्ज करने का विरोध

21 Apr 2025
विज्ञापन

सोनीपत में निजी स्कूलों की मनमानी पर सरकार, शिक्षा मंत्री व विभाग के खिलाफ प्रदर्शन

21 Apr 2025

Lucknow: हज यात्रियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन, मास्टर ट्रेनर ने दी जानकारी

21 Apr 2025
विज्ञापन

Lucknow: सांसद खेल महाकुंभ में ताइक्वांडो प्रतियोगिता में भिड़ते खिलाड़ी

21 Apr 2025

फतेहपुर में किसानों की हत्या के विरोध में धरना प्रदर्शन, भाकियू जिलाध्यक्ष ने की ये मांगें

21 Apr 2025

Lucknow: मुर्शिदाबाद में हुई हिंसा को लेकर लखनऊ में प्रदर्शन, बोले- हिंदुओं पर अत्याचार बंद करो

21 Apr 2025

Weather in UP: लखनऊ में पहली बार पारा 40 पार, गर्मी ने झुलसाना शुरू किया

21 Apr 2025

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने निकाली रैली, बाल विवाह को लेकर किया जागरूक

UP: हापुड़ में दो पक्षों में संघर्ष, पथराव और फायरिंग, पुलिस की गाड़ी पर भी फेंके पत्थर

21 Apr 2025

Lucknow: परिवहन विभाग की ऑनलाइन और फेसलेस सेवाओं की जानकारी के लिए कार्यशाला का आयोजन

21 Apr 2025

बरेली में आग ने मचाई तबाही... 40 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख

21 Apr 2025

देवबंदी उलमा बोले- गैर-महरम से मेहंदी लगवाना और चूड़ियां पहनना शरीयत के खिलाफ

21 Apr 2025

बेटी की शादी के लिए पैलेस गया था परिवार, विदाई कर घर लौटा तो उड़े होश; 13 लाख नकदी-सोने का सेट चोरी

21 Apr 2025

अलीगढ़ के दादों स्थित बौनई पंचायत प्रधान के पुत्र विनीत नायक को मिली धमकी, होने वाले दामाद के पिता का दिया इन्होंने साथ

21 Apr 2025

अलीगढ़ में होने वाले दामाद के पिता को मिली धमकी, अज्ञात कॉल कर कहा- परिवार के सदस्यों को उठाकर ले जाऊंगा

21 Apr 2025

वाराणसी में स्कूल चलो अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक के जरिए ग्रामीणों को जागरूक किया गया

21 Apr 2025

61 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा दे सरकार- कर्ण चौटाला

21 Apr 2025

जुलाना में कार में अचानक लगी आग, समय रहते कूद गया चालक

21 Apr 2025

तेज गति से उड़ने में सक्षम है ग्लाइडर, एमएनएनआईटी छात्रों ने तैयार किया मॉडल

21 Apr 2025

फुले फिल्म के समर्थन में उतरे आप कार्यकर्ता, रिलीज करने की मांग

21 Apr 2025

ईसीसी में छात्रों ने शुरू किया धरना, मृतक छात्र के परिजनों को 50 लाख मुआवजा देने की मांग

21 Apr 2025

काशी में कांग्रेस नेता अलका लांबा ने भाजपा सरकार को दी ये चुनौती

21 Apr 2025

Lucknow: फुले फिल्म को रिलीज होने से रोकने पर आप कार्यकर्ताओं का लखनऊ में प्रदर्शन

21 Apr 2025

Sultanpur: अवैध वसूली पर बिफरे ई रिक्शा चालक, नगर पालिका का किया घेराव

21 Apr 2025

श्री अकाल तख्त के जत्थेदार ने सिख संगठनों जत्थेबंदियों को अकाल तख्त से जुड़ने का किया आह्वान

21 Apr 2025

जगरांव में एसडीएम के मांग पत्र न लेने पर भड़के हिंदू नेता, हाईवे पर लगाया धरना

21 Apr 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed