Hindi News
›
Video
›
Rajasthan
›
Udaipur News Rajendra Rathore reached Shambhu Niwas and paid tribute to Arvind Singh Mewar consoled family
{"_id":"67dad6ce2a6ae21e650192a5","slug":"bjp-leader-rajendra-rathore-pays-tribute-to-arvind-singh-mewar-udaipur-news-c-1-1-noi1399-2742046-2025-03-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"Udaipur News: राजेंद्र राठौड़ ने शंभू निवास पहुंच अरविंद सिंह मेवाड़ को दी श्रद्धांजलि, परिवार को ढांढस बंधाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udaipur News: राजेंद्र राठौड़ ने शंभू निवास पहुंच अरविंद सिंह मेवाड़ को दी श्रद्धांजलि, परिवार को ढांढस बंधाया
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: उदयपुर ब्यूरो Updated Wed, 19 Mar 2025 08:18 PM IST
Link Copied
उदयपुर में सिटी पैलेस स्थित शंभू निवास में भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र राठौड़ ने मेवाड़ पूर्व राजघराने के अरविंद सिंह मेवाड़ के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने स्वर्गीय अरविंद सिंह की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
राजेंद्र राठौड़ ने मेवाड़ के बेटे डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की और परिवार को ढांढस बंधाया। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़, पूर्व उप महापौर पारस सिंघवी और भाजपा देहात जिला अध्यक्ष पुष्कर तेली भी उनके साथ मौजूद रहे।
दिवंगत अरविंद सिंह मेवाड़ के निधन से पूरे मेवाड़ क्षेत्र में शोक की लहर है। वे न केवल मेवाड़ राजघराने के प्रमुख थे, बल्कि अपनी संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण के लिए भी जाने जाते थे। पर्यटन और ऐतिहासिक धरोहरों के क्षेत्र में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।
इस दौरान उड़ीसा के उपमुख्यमंत्री और लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ के ससुर कनक वर्धन सिंहदेव भी शंभू निवास में उपस्थित रहे। उन्होंने भी परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। भाजपा नेताओं ने इस दुःखद क्षण में मेवाड़ परिवार को सांत्वना दी और कहा कि अरविन्द सिंह मेवाड़ का योगदान अमूल्य था। उनकी विरासत और उनके विचार आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणादायक रहेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।