{"_id":"67da86fff5043eb9e70ee44c","slug":"video-30-thousand-devotees-visited-basoda-in-dadri-the-fair-has-been-going-on-for-three-days-2025-03-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : दादरी में बासौड़ा पर 30 हजार श्रद्धालुओं ने लगाई धोक, तीन दिन से चल रहा मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : दादरी में बासौड़ा पर 30 हजार श्रद्धालुओं ने लगाई धोक, तीन दिन से चल रहा मेला
जिला में तीन दिन से चल रहे बुद्धो माता के मेले में अंतिम 30 हजार श्रद्धालुओं ने बासौड़ा पर माता की धोक लगाई और पूजा कर परिवार के लिए मंगलकामना की। साथ ही मेले में खरीदारी की और बच्चों ने झूले का आनंद उठाया। भीड़ अधिक होने के कारण पुलिस तैनात रही और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे।
बता दें कि तीन से शहर के बुद्धो माता मंदिर के पास मेला लगा हुआ है और बुधवार को बासौड़ा होने के कारण शहर में दो जगह पर माता की पूजा की गई। इसमें मुख्य मेला व पूजा शहर के विश्राम गृह के पास रही और शहर के साथ 12 गांवों के लोगों ने यहां आकर माता के चरणों में माथा टेका। वहीं, शहर के मॉडल संस्कृति स्कूल परिसर में ज्ञान की बजाय धार्मिक आस्था का केंद्र रहा। यहां पर शहर के सभी लोगों ने पूजा की। श्रद्धालुओं को साध्वी कामाक्षी ने संबोधित किया और माता की आस्था और पूजा करने के प्रतिफल की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि माता की पूजा करने से बच्चों के मुंह पर चेचक रोग नहीं होता और फोड़-फुंसी से भी बचाव रहता है। इस दौरान रात बनाए हुए बासी मीठे चावल से माता का भोग लगाकर लोगों ने मंगलकामना की। साथ ही बच्चों ने मेले में खिलौने खरीदे और झूलों का लुत्फ उठाया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।