{"_id":"67da839bdf62e613010d447e","slug":"video-retired-honorary-captain-dies-in-a-road-accident-at-patna-chowk-wife-injured-2025-03-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : हमीरपुर में एनएच तीन से करीब 30 फीट नीचे गिरी कार, सेवानिवृत्त ऑनरेरी कैप्टन की माैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : हमीरपुर में एनएच तीन से करीब 30 फीट नीचे गिरी कार, सेवानिवृत्त ऑनरेरी कैप्टन की माैत
नेशनल हाईवे-तीन पर बुधवार के समय दर्दनाक सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत हो गई है। सेना से कुछ महीने पहले सेवानिवृत्त हुए ऑनरेरी कैप्टन कश्मीर सिंह हमीरपुर अस्पताल में उपचार के लिए जा रहे थे। उनके साथ उनकी पत्नी भी थी। पटनौण चौक पर पहुंचते ही कार मार्ग से करीब 30 फीट नीचे जाकर गिरी। कार कैसे अनियंत्रित हुई इसका पता नहीं चल पाया है। मिली जानकारी के अनुसार सेना से बतौर ऑनरेरी कैप्टन हाल ही में सेवानिवृत्त हुए 48 वर्षीय कशमीर सिंह की तबीयत कुछ ठीक नहीं थी। उन्हें सीने में दर्द की शिकायत हो रही थी। इसके चलते बुधवार को वे मेडिकल काॅलेज हमीरपुर जा रहे थे। बुधवार सुबह करीब 10:00 बजे पटनौण चौक पर कार अनियंत्रित होकर सड़क मार्ग से करीब 30 फीट नीचे जा गिरी। हादसे का पता चलते ही लोग मौके पर पहुंचे तथा घायलों को बाहर निकाला गया। घायलों को टौणी देवी अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया, जबकि महिला का उपचार चल रहा है। वहीं पुलिस अधीक्षक हमीरपुर भगत सिंह ठाकुर का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।