{"_id":"6ad5c4f5a20f89fcc2023fbb","slug":"video-himachal-electricity-board-diploma-engineers-vacant-posts-promotion-2026-10-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"बिजली बोर्ड में डिप्लोमा इंजीनियरों की पदोन्नति पर उठे सवाल, दिलीप सिंह ने लगाए अनदेखी के आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली बोर्ड में डिप्लोमा इंजीनियरों की पदोन्नति पर उठे सवाल, दिलीप सिंह ने लगाए अनदेखी के आरोप
Ankesh Dogra
Updated Mon, 19 Oct 2026 12:51 PM IST
Link Copied
हिमाचल प्रदेश स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड लिमिटेड में डिप्लोमा इंजीनियरों के रिक्त पद लंबे समय से नहीं भरे जाने और पदोन्नति के अवसर सीमित होने पर नाराजगी जताई गई है। प्रदेश सरकार और बिजली बोर्ड प्रबंधन पर डिप्लोमा इंजीनियरों की अनदेखी करने का आरोप लगाया गया है। यह मुद्दा हमीरपुर के डुग्घा में आयोजित हिमाचल प्रदेश स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड लिमिटेड डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन की राज्य स्तरीय बैठक में उठाया गया।
एसोसिएशन के पूर्व प्रधान दिलीप सिंह ढटवालिया ने कहा कि बोर्ड में डिप्लोमा इंजीनियरों के कई पद लंबे समय से रिक्त हैं। इसके चलते कई कर्मचारी बिना पदोन्नति के ही सेवानिवृत्त हो चुके हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि डिप्लोमा इंजीनियरों के पदोन्नति अवसरों में कटौती की जा रही है।
दिलीप सिंह ढटवालिया ने कहा कि डिप्लोमा कैडर में भी पद खाली चल रहे हैं और रोजगार के अवसर खोलने के बजाय कम किए जा रहे हैं। उनके अनुसार, आईटीआई, डिप्लोमा और ग्रेजुएट कैडर की तीन स्तरीय व्यवस्था में डिप्लोमा धारकों की अनदेखी हो रही है।
उन्होंने कहा कि इस स्थिति से डिप्लोमा इंजीनियरों में प्रदेश सरकार और बिजली बोर्ड प्रबंधन के प्रति नाराजगी बढ़ रही है। बैठक के माध्यम से सरकार से आग्रह किया गया कि डिप्लोमा इंजीनियरों के लिए रोजगार के अवसर खोले जाएं और लंबे समय से खाली पड़े पदों को भरा जाए।
बैठक के बाद डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन की राज्य कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें इंजीनियर विजय पटियाल को राज्य अध्यक्ष और इंजीनियर राजेश भारद्वाज को महासचिव चुना गया।
नई कार्यकारिणी में इंजीनियर अक्षय कुमार को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, इंजीनियर राम सिंह को उपाध्यक्ष, इंजीनियर सुनील कुमार को वित्त सचिव, इंजीनियर सुनील दत्त को प्रकाशन सचिव, इंजीनियर नरेश रानौत को अतिरिक्त महासचिव और इंजीनियर संजय कुमार को मुख्य संगठन सचिव चुना गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।