खालिस्तान समर्थक युवाओं की ओर से हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों पर भिंडरावाला के पोस्टर लगाने और तोड़फोड़ मामले में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर ने प्रदेश सरकार से ऐसे शरारती तत्वों के खिलाफ समय रहते उचित कार्रवाई करने का आग्रह किया है। कहा कि शांति भंग करने वाले ऐसे शरारती तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए ताकि प्रदेश का माहौल खराब ना हो सके। उन्होंने भाजपा पार्टी कार्यालय ऊना में मंडल की बैठक के दौरान पत्रकारों से रूबरू होते हुए कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार की ओर से पेश किए गए तीसरा बजट को दिशाहीन करार दिया है और कहा कि कांग्रेस की सरकार ने अपने 2 साल के कार्यकाल में कोई भी काम नहीं किया। कहा कि वर्तमान में प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। हर तरफ अराजकता का माहौल है। ऊना में भी खनन शराब माफिया पूरी तरह से सक्रिय है और पुलिस प्रशासन मूख दर्शक बनकर रह गया है। कारोबारियों से फिरौती के मामले बढ़ रहे हैं। लोग असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। प्रदेश की सरकार हर मोर्चे पर विफल नजर आई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।