{"_id":"6a96815a521cc258e50abe01","slug":"video-jairam-thakur-employee-pensioner-protest-sukhu-government-himachal-2026-09-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"शिमला: नेता विपक्ष जयराम ठाकुर बोले- कर्मचारी हितैषी सरकार है तो धरने पर क्यों हैं कर्मचारी-पेंशनर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला: नेता विपक्ष जयराम ठाकुर बोले- कर्मचारी हितैषी सरकार है तो धरने पर क्यों हैं कर्मचारी-पेंशनर
पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कर्मचारी और पेंशनरों की मांगों को लेकर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि सरकार वास्तव में कर्मचारी हितैषी है तो कर्मचारी और पेंशनर अपनी मांगों को लेकर धरने और प्रदर्शन करने के लिए मजबूर क्यों हैं। जयराम ठाकुर ने मंगलवार को विधानसभा परिसर में मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि सरकार के चार साल पूरे होने को हैं, लेकिन कर्मचारियों के भत्ते और अन्य देय राशि अब भी लंबित हैं। जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री बार-बार सरकार को कर्मचारी हितैषी बताते हैं, लेकिन जमीनी स्थिति इसके विपरीत नजर आ रही है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों और पेंशनरों को अपनी मांगों के लिए धरना और प्रदर्शन करना पड़ रहा है। उनका कहना था कि सरकार के कार्यकाल के चार साल पूरे होने वाले हैं, इसके बावजूद कई भत्ते और अन्य देनदारियां लंबित हैं। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि आने वाले समय में सरकार को इन मामलों का जवाब देना पड़ेगा। उन्होंने दावा किया कि भाजपा विधानसभा के भीतर और बाहर कर्मचारियों तथा पेंशनरों से जुड़े इन मुद्दों को लगातार उठा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।