{"_id":"6ac394960b1dbc4a3802b63c","slug":"video-rohru-shivpal-thakur-bjp-leaders-should-look-within-before-making-statements-against-the-congress-2026-10-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"रोहड़ू: शिवपाल ठाकुर: कांग्रेस पर बयानबाजी करने से पहले अपने गिरेबां में झांके भाजपा नेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहड़ू: शिवपाल ठाकुर: कांग्रेस पर बयानबाजी करने से पहले अपने गिरेबां में झांके भाजपा नेता
रोहड़ू। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने करोड़ों रुपये की सौगात रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के लिए दी है। रोहड़ू हिमाचल प्रदेश का पहला ऐसा क्षेत्र बना है जहां एक साथ तीन सीबीएसई स्कूल दिए गए हैं। रोहड़ू में अब सीबीएसई स्कूलों की संख्या बढ़कर चार होगी। मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजनाओं के तहत राेहड़ू क्षेत्र को 29 सड़कें दी गई हैं जिसके लिए 6 करोड़ रुपये का शुरूआती बजट दिया गया हैं। विभिन्न महिला मंडलों को एक एक लाख रुपये की राशि तथा भवन के लिए पांच पांच लाख रुपये दी हैं। बावजूद इसके भाजपा नेता तथ्यहीन बयानबाजी कर लोगों को गुमराह कर रहे हैं। यह बात कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष शिवपाल ठाकुर ने रोहड़ू में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान कही। शिवपाल ठाकुर ने कहा कि भाजपा नेता केंद्र सरकार से आने वाले बजट को अपनी जागीर समझते हैं। जबकि केंद्रीय योजनाओं में हर राज्य का हक होता है। इस अवसर पर कांग्रेस महासचिव रौनी घेदटा, उपाध्यक्ष जोगिंद्र सारटा, कोषाध्यक्ष वनीत मेहता, दिवान सहंसेट भी उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।