{"_id":"6ac346ad84d72c6489080b2a","slug":"video-ramlila-begins-on-october-6-ram-barat-procession-to-be-held-on-the-13th-2026-10-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: छह अक्तूबर से रामलीला का शुभारंभ, 13 को निकलेगी राम बरात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: छह अक्तूबर से रामलीला का शुभारंभ, 13 को निकलेगी राम बरात
मैनपुरी। श्री रामलीला कमेटी के तत्वावधान में आगरा रोड स्थित रामलीला मैदान में छह अक्तूबर से रामलीला का शुभारंभ होगा। गणेश पूजन, मुकुट पूजन और पृथ्वी पूजन के साथ लीला शुरू होगी। 13 अक्तूबर को भगवान श्रीराम की बरात निकाली जाएगी। 21 को रावण वध के साथ दशहरा मेला का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया ने बताया कि वृंदावन के श्रीकृष्णानंद रामलीला-रासलीला मंडल में कानपुर, बांदा, जालौन और फतेहपुर के कलाकार लीलाओं का मंचन करेंगे। रावण की भूमिका कानपुर के कलाकार रमन शुक्ला निभाएंगे, जबकि माता जानकी की भूमिका महिला कलाकार निभाएंगी। मंत्री सुरेशचंद्र बंसल बीनू ने बताया कि आठ अक्तूबर को भगवान भोलेनाथ की बरात, 13 को भगवान श्रीराम की भव्य बरात निकलेगी। 14 को जनकपुरी महोत्सव, 21 को रावण वध व दशहरा मेला, 22 को भरत मिलाप, 23 को रामराज्याभिषेक और 24 अक्तूबर को रामयज्ञ के साथ लीला का समापन होगा।
कोषाध्यक्ष अशोक गुप्ता पप्पू ने बताया कि महामंडलेश्वर स्वामी हरिहरानंद महाराज का सानिध्य लीला का शुभारंभ मंगलवार को शाम 5:30 बजे पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह करेंगे। अति विशिष्ट अतिथि विधायक भोगांव रामनरेश अग्निहोत्री, विशिष्ट अतिथि जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा और भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता होंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।