{"_id":"6af6f71c3af752025e0fbadb","slug":"video-shimla-baluganj-langur-attack-dashcam-video-2026-11-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"शिमला के बालूगंज चौक पर लंगूर का हमला, महिला चलती कार के नीचे आने से बाल-बाल बची; डैशकैम में कैद हुई घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला के बालूगंज चौक पर लंगूर का हमला, महिला चलती कार के नीचे आने से बाल-बाल बची; डैशकैम में कैद हुई घटना
Ankesh Dogra
Updated Fri, 13 Nov 2026 05:10 PM IST
Link Copied
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में बंदरों और लंगूरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। शहर के बालूगंज चौक पर शुक्रवार (13 नवंबर) सुबह एक ऐसी घटना सामने आई, जिसने सड़क पर चलने वाले लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।
जानकारी के अनुसार, एक महिला सड़क से गुजर रही थी। इसी दौरान एक लंगूर ने अचानक उसे धक्का दे दिया। लंगूर के धक्का देने से महिला का संतुलन बिगड़ गया और वह चलती कार के सामने आ गई। महिला कार के नीचे आने से बाल-बाल बची। गनीमत रही कि इस घटना में महिला की जान बच गई।
इस घटना का वीडियो पीछे आ रही एक कार के डैशकैम में रिकॉर्ड हो गया। वीडियो में सड़क पर अचानक हुई इस घटना को देखा जा सकता है। घटना सामने आने के बाद शहर में बंदरों और लंगूरों की बढ़ती गतिविधियों को लेकर एक बार फिर चिंता जताई जा रही है।
शिमला शहर में बंदरों और लंगूरों की बढ़ती संख्या के कारण स्थानीय लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अब इनकी गतिविधियां केवल घरों और छतों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि सड़क पर चलने वाले लोगों के लिए भी खतरा बन रही हैं।
बालूगंज की इस घटना ने सवाल खड़े कर दिए हैं कि आखिर शहर में बंदरों और लंगूरों की समस्या से निपटने के लिए प्रभावी कदम कब उठाए जाएंगे। स्थानीय लोगों की सुरक्षा के मद्देनजर इस समस्या पर गंभीरता से ध्यान देने की जरूरत है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।