सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   watch video forest fire in shimla himachal pradesh

वीडियो: शिमला में जंगलों में लगी आग बेकाबू, रिहायशी क्षेत्रों और सड़कों तक पहुंची, मचा हड़कंप

वीडियो डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 25 Apr 2022 04:30 PM IST
watch video forest fire in shimla himachal pradesh
राजधानी शिमला के जंगलों में बेकाबू हुई आग रविवार को शहर तक पहुंच गई। संकटमोचन, चक्कर कोर्ट परिसर और संजौली हेलीपोर्ट के पास आग की लपटें रिहायशी इलाके में पहुंच गई, जिससे लोगों में अफरातफरी मच गई। गनीमत यह है कि किसी वाहन या भवन को नुकसान नहीं पहुंचा है। वन विभाग के अनुसार चक्कर के जंगल में शनिवार शाम भड़की आग पर रात 12:00 बजे काबू पा लिया गया था। लेकिन रविवार सुबह 4:00 बजे फिर यहां आग भड़क गई। वन विभाग, दमकल की टीमें मौके पर पहुंचीं और सुबह 8:00 बजे तक इस पर काबू पा लिया। इसी बीच समरहिल से सूचना मिली कि जंगल की आग विवि छात्रावास तक पहुंच गई है। शिमला शहरी डीएफओ अनिता भारद्वाज की अगुवाई में टीमें मौके पर पहुंचीं और छात्रों की मदद से आग पर काबू पा लिया। वहीं, संकटमोचन के पास सुबह 11:40 बजे फिर आग भड़क गई। हाईवे के ऊपर की पहाड़ी पर लगी आग की लपटें यहां रिहायशी मकानों और होटलों को छूने लगीं। भवनों से सटा सारा क्षेत्र जलकर राख हो गया। लोगों ने पानी और मिट्टी डालकर घरों की ओर बढ़ रही आग को बुझाया। संकटमोचन के पास एक ढारा भी आग की चपेट में आया। पहाड़ी से चीड़ के जलते हुए कोण और पत्थर हाईवे पर गिरने लगे। सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों को खतरा होता देख लोगों ने इनके मालिकों को फोन किया। आनन-फानन में इन्हें यहां से हटाया गया। उधर, जंगल की यह आग ऊपरी तरफ बने चक्कर कोर्ट परिसर तक पहुंच गई। कोर्ट परिसर को खतरा होता देख यहां से दमकल टीम को सूचना दी गई। टीम ने मौके पर पहुंचकर पानी की फुहारों से आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

यूपी में दारोगा की मौत को लेकर सियासत तेज, अखिलेश यादव बोले ‘मुख्यमंत्री की जाति के लोग अन्याय कर रहे’

25 Apr 2022

फिर से शिवपाल पर भड़के ओपी राजभर, बताया दोमुंहा सांप, देखिए दोनों में क्यों ठनी

25 Apr 2022

भाजपा विधायक ने आजम खान पर दिया बड़ा बयान,कहा ये करेंगे तो भाजपा में स्वागत है...

24 Apr 2022

आजम खान विवाद पर पहली बार बोले अखिलेश यादव,'सपा उनके साथ है, भाजपा है उनके साथ हुई नाइंसाफी की जिम्मेदार'

24 Apr 2022

स्वतंत्र देव सिंह का ‘पैसा कमाना बुरी बात नहीं’ वाला बयान वायरल, 'पैसा कमाने' वाले बयान पर सपा का पलटवार

24 Apr 2022
विज्ञापन

नाराज आजम खान ने अखिलेश के लोगों से मिलने से किया इंकार,जेल में बंद आजम खान से मिलने पहुंचा था सपा प्रतिनिधिमंडल

24 Apr 2022

शिवपाल यादव के बाद बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह जाएंगे आजम खान से मिलने

24 Apr 2022
विज्ञापन

आजम खान को मनाने की अखिलेश की कोशिश, मिलेगा सपा का प्रतिनिधिमंडल

24 Apr 2022

हरपाल सैनी ने भी समाजवादी पार्टी को कहा अलविदा, कहा, मुलायम-शिवपाल की हैसियत नहीं तो मुझे कौन पूछेगा

24 Apr 2022

यूपी में एक लाख से ज्यादा आबादी वाले शहरों को मिलेगी 24 घंटे बिजली, हटाए जाएंगे डीजल जनरेटर

24 Apr 2022

बिजनौर: हथिनी गंगा ने एक मादा शावक को दिया जन्म, दोनों हैं स्वस्थ, देखिए वीडियो

23 Apr 2022

योगी सरकार में सबसे ज्यादा एक्टिव दिख रहे ये दो मंत्री,ताबड़तोड़ निरीक्षणों से अफसरों की उड़ाई नींद

23 Apr 2022

बिहार में पक रही सियासी खिचड़ी ,तेज प्रताप ने कहा- चाचा से हो गई बात, बिहार में होगा खेला

23 Apr 2022

वीडियो: शिमला में छह जंगलों में भड़की आग, लाखों की वन संपदा राख

23 Apr 2022

Gorakhpur Weather: बादल आए, छाए और चले गए

23 Apr 2022

सीएम योगी की अपील पर मंदिर, मस्जिद के लाउड स्पीकर की आवाज हुई धीमी

23 Apr 2022

राजस्थान में एक बार फिर सीएम गहलोत और सचिन पायलट आमने-सामने

23 Apr 2022

छात्र अनुराग भारद्वाज की मौत का मामला, धरने पर बैठे परिवार को एसडीएम ने हड़काया

23 Apr 2022

सपा के बागी इरशाद खान बोले- जिनकी बूथ जीतने की हैसियत नहीं, वो अखिलेश को सलाह देते हैं

23 Apr 2022

पंजाब में मान सरकार का बड़ा फैसला, चन्नी और कैप्टन के परिवार की वीवीआईपी सुरक्षा हटाई

23 Apr 2022

नवनीत राणा और रवि राणा को महाराष्ट्र पुलिस का नोटिस, केंद्र से मिली वाई श्रेणी की सुरक्षा भी

23 Apr 2022

स्वामी प्रसाद मौर्य का खेमा भी देगा अखिलेश यादव को झटका?,स्वामी प्रसाद मौर्य के भतीजे ने छोड़ी सपा

22 Apr 2022

सलाखों के पीछे बंद आजम खान के हफ्ते भर में आ सकते हैं अच्छे दिन,72 केस में 71 में बेल

22 Apr 2022

शिवपाल ने आजम खां से सीतापुर जेल में की मुलाकात,मुलायम-अखिलेश चाहते तो जेल से बाहर होते आजम

22 Apr 2022

Gorakhpur Rain गोरखपुर में हल्की बूंदाबांदी के आसार

22 Apr 2022

वीडियो: भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रोड शो से किया शक्ति प्रदर्शन

22 Apr 2022

दिल्ली में कोरोना की तीसरी खुराक निशुल्क होने से लोगों को मिली बड़ी राहत

22 Apr 2022

बारी बारी सब हुए अखिलेश से दूर,अब जयंत चौधरी की भी अखिलेश से दूरी

21 Apr 2022

वीडियो: मौसम खराब होने की वजह से बड़ा भंगाल में फंसा पैराग्लाइडर पायलट

21 Apr 2022

सहारनपुर : मुठभेड़ में शराब तस्कर को लगी गोली, देखिए वीडियो

21 Apr 2022
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed