{"_id":"6ae84d5250cd562c59073dff","slug":"video-cm-yogi-reached-ayodhya-to-review-preparations-for-deepotsav-2026-11-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"दीपोत्सव की तैयारियों का जायजा लेने अयोध्या पहुंचे सीएम योगी, राम की पैड़ी और राम कथा पार्क का करेंगे निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीपोत्सव की तैयारियों का जायजा लेने अयोध्या पहुंचे सीएम योगी, राम की पैड़ी और राम कथा पार्क का करेंगे निरीक्षण
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को दीपोत्सव की तैयारियों का जायजा लेने अयोध्या पहुंचे। गोंडा से आए मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर राम कथा पार्क हेलीपैड पर उतरा। दीपोत्सव के दसवें संस्करण की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए मुख्यमंत्री अयोध्या पहुंचे हैं। इस बार दीपोत्सव के मुख्य अतिथि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह होंगे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या में राम कथा पार्क और राम की पैड़ी स्थित दीपोत्सव स्थल का निरीक्षण करेंगे। इस दौरान वह तैयारियों की स्थिति का जायजा लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे। दीपोत्सव को भव्य और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या पहुंचने के बाद हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन करेंगे। इसके बाद निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दोपहर 2:20 बजे रामलला का आशीर्वाद लेंगे। रामलला के दर्शन के बाद मुख्यमंत्री यात्री सुविधा केंद्र में दीपोत्सव की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक करेंगे।
बैठक में दीपोत्सव की व्यवस्थाओं, श्रद्धालुओं की सुविधाओं और सुरक्षा इंतजामों पर चर्चा की जाएगी। मुख्यमंत्री अधिकारियों से तैयारियों की जानकारी लेकर आवश्यक निर्देश देंगे।
दीपोत्सव के दसवें संस्करण में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी विशेष सतर्कता बरती जा रही है। जिले के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सुरक्षा से संबंधित प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारी भी अयोध्या में मौजूद हैं।
मुख्यमंत्री के निरीक्षण और समीक्षा बैठक के बाद दीपोत्सव की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाएगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोपहर 3:30 बजे अयोध्या से लखनऊ के लिए रवाना होंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।