{"_id":"6904773a9f110815e80d3107","slug":"video-video-rayabral-haiiva-para-yaraya-ltha-taraka-sa-takaraii-dabl-dakara-bsa-calka-samata-na-yatara-ghayal-2025-10-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: रायबरेली हाईवे पर यूरिया लदे ट्रक से टकराई डबल डेकर बस, चालक समेत नौ यात्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: रायबरेली हाईवे पर यूरिया लदे ट्रक से टकराई डबल डेकर बस, चालक समेत नौ यात्री घायल
इनायत नगर के अयोध्या- रायबरेली हाईवे पर मिल्कीपुर बाजार के पास दिल्ली से गोरखपुर जा रही डबल डेकर बस यूरिया लदे ट्रक से टकरा गई। तेज रफ्तार डबल डेकर बस के ट्रक से टकराने के चलते उसका आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। इस दौरान बस चालक समेत नौ यात्री घायल हो गए।
एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को सीएचसी मिल्कीपुर पहुंचाया गया। इनका प्राथमिक उपचार किया गया। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
हादसे में घायल यात्रियों में फिरोजाबाद के जितेंद्र सिंह, संत कबीर नगर के जुनैद, देवाडीह के ऋतिक, गोरखपुर के चंद्रप्रकाश शाही, औरैया के आकाश, गाजियाबाद के मृत्युंजय श्रीवास्तव, यहीं की अंजू भटनागर, नई दिल्ली की सरोज यादव और यहीं की लक्ष्मी शामिल हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।