{"_id":"6adb19c6dbf8498aec0f9ddf","slug":"video-18-percent-votes-cast-in-four-hours-for-teachers-graduates-mcc-election-in-mathura-2026-10-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: मथुरा में शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए चार घंटे में 18 फीसदी वोटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: मथुरा में शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए चार घंटे में 18 फीसदी वोटिंग
मथुरा में शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए शुक्रवार सुबह आठ बजे से मतदान शुरू हो गया है। सुबह से ही मतदाता बूथों पर पहुंचने लगे। इस दौरान सभी बूथों पर बड़ी संख्या में शिक्षकों व स्नातकों ने पहुंचकर अपने मत का प्रयोग किया। बता दें कि चुनाव से एक दिन पहले प्रशासन ने मतदान की तैयारियां पूरी कर ली थी। जिले में दोनों निर्वाचन क्षेत्रों के 17 हजार से अधिक मतदाता 35 केंद्रों पर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। चार घंटे के अंदर जिले में लगभग 18 फीसदी मतदान हुआ है। इधर, डीएम चंद्रप्रकाश सिंह व एसएसपी श्लोक कुमार ने कई बूथों पर पहुंचकर व्यवस्थाएं परखीं और अधीनस्थों को आवश्यक निर्देश दिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।