{"_id":"68a5b649ef599d38b104af8b","slug":"video-opposition-to-direct-departmental-recruitment-on-principal-posts-in-almora-2025-08-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"Almora: तीसरे दिन भी शिक्षकों ने किया चॉकडाउन, प्रधानाचार्य पदों पर सीधी विभागीय भर्ती का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora: तीसरे दिन भी शिक्षकों ने किया चॉकडाउन, प्रधानाचार्य पदों पर सीधी विभागीय भर्ती का विरोध
अल्मोड़ा में प्रधानाचार्य पदों पर सीधी विभागीय भर्ती के विरोध सहित अन्य मांगों के लिए जिले के 263 स्कूलों के शिक्षक बुधवार को भी चाॅकडाउन कर शिक्षण कार्यों से विरत रहे। स्कूलों में पढ़ाई ठप रही। शिक्षकों ने अपने-अपने स्कूलों में प्रदर्शन कर विरोध जताया। धौलादेवी ब्लॉक के जीआईसी द्यूनाथल में शिक्षकों ने चॉकडाउन कर प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया। इस दौरान कमलेश सिंह, सुरेंद्र गोस्वामी, नवीन कुमार, कीर्ति पंत आदि मौजूद रहे। इधर अन्य स्कूलों में हुई सभाओं में वक्ताओं ने कहा कि शिक्षकों की उपेक्षा किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रधानाचार्य पदों पर सीधी विभागीय भर्ती बर्दाश्त नहीं की जाएगी। राजकीय माध्यमिक शिक्षकों के किसी भी स्तर की पदोन्नति नहीं होने पर नाराजगी जताई। वहां ताड़ीखेत ब्लॉक अध्यक्ष डॉ. शिवराज बिष्ट, ब्लॉक मंत्री रमेश राम, स्याल्दे ब्लॉक अध्यक्ष मान सिंह रावत, ब्लॉक मंत्री हरीश नेगी, सल्ट ब्लॉक अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, मंत्री अमित यादव शामिल रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।