{"_id":"67becb9d79c6e2cb500bd9b7","slug":"video-palsa-bharataalmaugdha-ma-thasara-thana-bha-347-yava-shamal-hana-ka-le-pahaca","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : पुलिस भर्ती...अल्मोड़ा में दूसरे दिन भी 347 युवा शामिल होने के लिए पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : पुलिस भर्ती...अल्मोड़ा में दूसरे दिन भी 347 युवा शामिल होने के लिए पहुंचे
अल्मोड़ा पुलिस लाइन में पुरुष आरक्षी भर्ती के दूसरे दिन 500 के सापेक्ष 347 युवाओं ने खूब पसीना बहाया। इसमें दौड़ के बाद 221 युवा सफल रहे। जबकि 153 गैर हाजिर रहे और 126 असफल रहे। भर्ती प्रक्रिया के दौरान हुए सभी इंवेट्स की वीडियोग्राफी की गई। दूसरे दिन भी पुलिस लाइन में 347 युवा शारीरिक दक्षता परीक्षा में शामिल होने पहुंचे। पहले चरण में प्रवेश पत्र और दस्तावेजों की जांच की गई। उसके बाद नापजोख की गई। युवाओं ने बॉल थ्रो, लंबी कूद, ऊंची कूद, डिप्स आदि लगाकर खूब पसीना बहाया। सफल युवाओं की सिमकनी से दौड़ कराई गई। इसमें 221 युवाओं का लिखित परीक्षा के लिए चयन किया गया। एसएसपी देवेंद्र पींचा ने भर्ती प्रक्रिया में लगे सभी अधिकारी, कर्मचारियों को जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के निर्देश दिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।