{"_id":"6aa83c5461ca0e131d0668a4","slug":"video-government-girls-inter-college-won-the-kho-kho-competition-in-champawat-2026-09-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"चंपावत: खो-खो में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंपावत: खो-खो में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज ने मारी बाजी
चंपावत में मुख्यमंत्री चैंपियनशिप खेल महाकुंभ के तहत न्याय पंचायत खर्ककार्की के खो-खो, कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि पालिका सभासद गौरव कलौनी ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। सोमवार को गोरलचौड़ खेल मैदान में बालक-बालिका वर्ग की अंडर 14 और 19 आयु वर्ग की खो-खो, कबड्डी प्रतियोगिता हुई। खो-खो अंडर 14 बालिका वर्ग में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज चंपावत की टीम प्रथम रही। बालक वर्ग में आनंद बाल विद्या मंदिर की टीम विजेता रही।
अंडर 19 कबड्डी बालिका वर्ग में जीजीआईसी चंपावत और बालक वर्ग में चंपावत कैंपस की टीम प्रथम रही। प्रतियोगिता का आयोजन संकुल क्रीड़ा प्रभारी निर्मला खाती के नेतृत्व में किया गया। प्रतियोगिता संपन्न कराने में मुकेश वर्मा, मुकेश टम्टा, यशवंत बोहरा, चंदन सिंह अधिकारी, अमित वर्मा, शंकर दत्त पांडेय, ललित कुमार, दीप ज्योति अधिकारी, कमला बिनवाल, ममता और आशा टम्टा ने सहयोग किया।
युवा कल्याण अधिकारी जसवंत सिंह खड़ायत ने बताया जवाहर नवोदय विद्यालय खेल मैदान में राज्य स्तरीय हैंडबाल और गोरलचौड़ मैदान में टेबल टेनिस के ट्रायल लिए गए। इसमें जिले के ब्लॉक से हैंडबाल, टेबल टेनिस के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रदर्शन के आधार पर टीम का चयन किया गया। इसके अलावा पंचायत सभागार में बैडमिंटन के ट्रायल सांसद स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।