{"_id":"69f8c616eb634546c300f37b","slug":"video-nainital-massive-boulder-falls-from-hillside-adjacent-to-sipahidhara-car-damaged-2026-05-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: सिपाहीधारा से लगी पहाड़ी से विशाल बोल्डर गिरा, कार क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: सिपाहीधारा से लगी पहाड़ी से विशाल बोल्डर गिरा, कार क्षतिग्रस्त
नैनीताल शहर के तल्लीताल क्षेत्र में सोमवार की शाम सिपाहीधारा से लगी पहाड़ी से विशाल बोल्डर गिरा, जिससे नीचे खड़ी बलेनो कार क्षतिग्रस्त हो गई। बोल्डर के कई टुकड़े नीचे गुफा महादेव मंदिर के समीप आवासीय क्षेत्र में भी गए। संयोग से जनहानि नहीं हुई। घटना से नीचे स्थित गुफा महादेव और कृष्णापुर क्षेत्र के भवनों में रह रहे लोगों में डर है। उनका कहना है कि इस पहाड़ी के और पत्थर कभी भी हादसे का सबब बन सकते हैं। बता दें कि नगर के संवेदनशील बलियानाला के समीप वीरभट्टी को जाने वाले मार्ग से लगा हुआ सिपाहीधारा का क्षेत्र है। सिपाहीधारा मंदिर से इस मार्ग को जोड़ने वाले लगभग पचास मीटर के दो से तीन फीट चौड़े सीसी मार्ग के ठीक ऊपर विशाल बोल्डर स्थित है। जो बीते कुछ समय से संवेदनशील बना हुआ था। इसमें दरारें आ गई थी। अमर उजाला ने इसकी सुरक्षा को लेकर कई बार लोगों से बातचीत कर समाचार भी प्रकाशित किए। सोमवार की शाम लगभग छह बजे विशाल चट्टान से बड़ा बोल्डर नीचे गिरा। इसकी आवाज से लोग डर गए थे। बाद में लोग मौके पर पहुंचे। उनमें प्रशासनिक व्यवस्था के प्रति रोष देखा गया। उनका कहना था कि काफी समय से वह इसकी सुरक्षा की मांग कर रहे थे। लेकिन लोहे की जाली लगाने के बाद विशेषज्ञ को बुलाने की बात कर इसकी इतिश्री कर ली गई। अब इस बोल्डर के गिरने के बाद कभी भी चट्टान के गिरने का खतरा बना हुआ है। जो आवासीय क्षेत्र को नुकसान पहुंचा सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।