Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Pauri News
›
After nearly six years, the same old enthusiasm for paddy transplantation was once again visible in Farasu.
{"_id":"6a47b6da87e3a1a5fc095927","slug":"video-after-nearly-six-years-the-same-old-enthusiasm-for-paddy-transplantation-was-once-again-visible-in-farasu-2026-07-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"फरासू में करीब छह साल बाद धान की रोपाई को लेकर फिर दिखा पहले जैसा उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरासू में करीब छह साल बाद धान की रोपाई को लेकर फिर दिखा पहले जैसा उत्साह
श्रीनगर निगम क्षेत्र के वार्ड-2 फरासू में करीब छह साल बाद धान की रोपाई को लेकर फिर से पहले जैसा उत्साह देखने को मिला। शुक्रवार को विधि-विधान और देव पूजन के साथ धान की रोपाई का शुभारंभ हुआ। लंबे समय तक सिंचाई नहर क्षतिग्रस्त रहने के कारण खेती प्रभावित रही, लेकिन नहर की मरम्मत होने के बाद खेतों तक पानी पहुंचने से किसानों के चेहरों पर खुशी लौट आई। सुबह से ही महिलाएं और पुरुष खेतों में रोपाई के कार्य में जुट गए।ग्रामीणों ने बताया कि पिछले करीब छह वर्षों से सिंचाई नहर के क्षतिग्रस्त होने के कारण समय पर धान की रोपाई नहीं हो पा रही थी। पानी की कमी के चलते खेती प्रभावित होती रही और कई खेत खाली भी पड़े रहे। इस वर्ष नहर की मरम्मत होने से खेतों तक पर्याप्त पानी पहुंचा, जिससे समय पर रोपाई शुरू हो सकी। इसके चलते पूरे गांव में उत्साह का माहौल है।वार्ड पार्षद विजय कुमार चमोली ने बताया कि फरासू की सिंचाई नहर लंबे समय से क्षतिग्रस्त थी। इस समस्या के समाधान के लिए जिला योजना के तहत प्रस्ताव तैयार कर मेयर आरती भंडारी के माध्यम से सिंचाई विभाग को भेजा गया था। विभाग द्वारा नहर की मरम्मत कराए जाने के बाद अब किसानों को इसका सीधा लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि सिंचाई व्यवस्था बहाल होने से क्षेत्र में कृषि गतिविधियों को नई गति मिलेगी और किसानों का खेती के प्रति उत्साह भी बढ़ा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।