{"_id":"69c12b622dcc6cb83105686c","slug":"video-gas-crisis-sparks-anger-among-women-in-pithoragarh-2026-03-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"पिथौरागढ़ में गैस संकट पर फूटा महिलाओं का गुस्सा, रात से लाइन में लगी; डीएम से मिलने कलेक्ट्रेट पहुंचीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिथौरागढ़ में गैस संकट पर फूटा महिलाओं का गुस्सा, रात से लाइन में लगी; डीएम से मिलने कलेक्ट्रेट पहुंचीं
गायत्री जोशी
Updated Mon, 23 Mar 2026 05:30 PM IST
Link Copied
पिथौरागढ़ जनपद में सोमवार से निर्धारित स्थलों पर गैस वितरण का रोस्टर जारी होने के बाद भी लोग सिलिंडर के लिए लाइन लगा रहे हैं। हालत यह रही कि पिथौरागढ़ नगर के टकाना वितरण स्थल पर रविवार मध्यरात्रि से ही लोगों ने खाली सिलिंडर लाइन में रखने शुरू कर दिए। सुबह जब पता चला कि गैस की गाड़ी आज टकाना में नहीं आएगी तो उपभोक्ता आक्रोशित हो गए। बच्चों को घरों में बंद करके आई अनेक महिलाओं का धैर्य जवाब दे गया और वह अपने खाली सिलिंडर लाइन में छोड़कर सुबह करीब पौने 9 बजे जिलाधिकारी से मिलने कलेक्ट्रेट जा धमकी। कलेक्ट्रेट में उस समय जिलाधिकारी तो नहीं मिले, लेकिन अपनी तकलीफ मन में दबाए महिलाएं उनके आने का इंतजार करते हुए परिसर में ही बैठ गईं। सिलिंडर लाइन में छोड़कर कलेक्ट्रेट पहुंची 75 वर्ष की राधिका देवी ने रोष जताते हुए कहा, डीएम से पूछना चाहती हूं कि मैं बुढि़या भूखी मर रही हूं और आप किसको सिलिंडर देकर आए (मैं बुढि़या भूखि मरन मरयूं, तैं कैस दिय्या छै सिलिंडर )। बताया कि कुछ रोज से वह लगातार आ रही हैं, लेकिन सिलिंडर नहीं मिल पाया। अन्य महिलाओं ने बताया कि कुछ दिन पहले की बुकिंग होने और रात से लाइन में लगने के बावजूद उनको सिलिंडर नहीं मिल पा रहा। कई लोग बीच में आकर सिलिंडर हासिल कर रहे हैं। महिलाओं ने बताया कि उन लोगों को टकाना में रविवार को बोला गया था कि सोमवार को सिलिंडर मिल जाएगा। यह भी कहा कि यदि वहां गैस की गाड़ी आने वाली नहीं होगी तो वितरण स्थल के पास पोस्टर चिपका कर जानकारी देंगे। वे लोग रात 12 बजे से बच्चों को छोड़कर लाइन में लगी हैं। वितरण स्थल पर गैस की गाड़ी नहीं आने की कोई जानकारी दी गई और अब कहा जा रहा है कि गाड़ी नहीं आएगी। महिलाओं ने आरोप लगाया कि वितरण में मनमानी और धांधली की जा रही है और उनके साथ अन्याय हो रहा है। डीएम आशीष कुमार भटगांई के जन-जन की सरकार चार साल बेमिसाल कार्यक्रम में व्यस्तता का पता चलने पर करीब डेढ़ घंटे इंतजार के बाद महिलाएं मायूस होकर टकाना वितरण केंद्र पर लौट गईं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।