Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Pithoragarh News
›
VIDEO : पिथौरागढ़...पेपरलेस रजिस्ट्री प्रक्रिया के खिलाफ अधिवक्ताओं और स्टांप विक्रेताओं ने उठाई आवाज, सरकार को दिया ज्ञापन
{"_id":"67becd54b05239e2250600ad","slug":"video-patharagaugdhhapaparalsa-rajasatara-parakaraya-ka-khalfa-athhavakatao-oura-satapa-vakaratao-na-uthaii-aavaja-sarakara-ka-thaya-janiapana","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : पिथौरागढ़...पेपरलेस रजिस्ट्री प्रक्रिया के खिलाफ अधिवक्ताओं और स्टांप विक्रेताओं ने उठाई आवाज, सरकार को दिया ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : पिथौरागढ़...पेपरलेस रजिस्ट्री प्रक्रिया के खिलाफ अधिवक्ताओं और स्टांप विक्रेताओं ने उठाई आवाज, सरकार को दिया ज्ञापन
पिथौरागढ़ के अधिवक्ताओं, बयनामा लेखकों और स्टांप विक्रेताओं ने विवाह और वसीयत पंजीकरण, रजिस्ट्री बयनामा की पेपरलेस प्रक्रिया का विरोध करते हुए पुरानी व्यवस्था को फिर से लागू करने की मांग की है। उनका कहना है कि नई व्यवस्था से उनके रोजगार पर गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है। इस मुद्दे पर सभी अधिवक्ताओं, बयनामा लेखकों और स्टांप विक्रेताओं ने अपर जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है। ज्ञापन में उन्होंने बताया कि वर्तमान में वे सभी पिथौरागढ़ कलक्ट्रेट परिसर में कार्यरत हैं और इसी से अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे हैं। 26 जनवरी से नई व्यवस्था लागू होने के बाद उनके सामने रोजी-रोटी का गंभीर संकट पैदा हो गया है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि पूर्व की तरह व्यवस्था को बहाल किया जाए, नहीं तो वे सरकार के खिलाफ उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे। ज्ञापन देने वालों में गंगा सिंह बाफिला, शेर राम मस्ताना, अजय सिंह राठौर, देवकी नंदन जोशी, जगदीश मेहता, नवीन चंद्र जोशी, होशियार सिंह सौन, त्रिलोक चंद्र जोशी, संजय कुमार, तिलकराज, हिमांशु गहतोड़ी, महेंद्र मल्ल, दीपक कुमार, गजेंद्र बहादुर और नवीन चंद्र पंत शामिल रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।