{"_id":"69e7af160fd0166cae0b3051","slug":"video-guptkashi-gaurikund-national-highway-road-repaired-at-devidhar-travelers-to-get-relief-2026-04-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुप्तकाशी-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग: देवीधार में सुधरा गया मार्ग, यात्रियों को मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुप्तकाशी-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग: देवीधार में सुधरा गया मार्ग, यात्रियों को मिलेगी राहत
रुद्रप्रयाग। गुप्तकाशी-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग पर नारायणकोटी और फाटा के बीच स्थित देवीधार क्षेत्र में विभाग ने सड़क को दुरुस्त कर दिया है। इससे केदारनाथ यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को इस संवेदनशील क्षेत्र में राहत मिलेगी। राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग ने यहां करीब 200 मीटर लंबे भूस्खलन और धंसाव प्रभावित हिस्से का वैज्ञानिक तरीके से ट्रीटमेंट किया है। घाटी की ओर धंसाव रोकने के लिए तीन स्तरों पर एसडीआरए तकनीक के साथ सीसी ग्रेविटी वॉल का निर्माण किया जा रहा है। इसके साथ ही सड़क चौड़ीकरण के लिए गेबियन वॉल का कार्य भी प्रगति पर है। एनएच के अधिशासी अभियंता ओंकार पांडे ने बताया कि पहाड़ी की ओर माइक्रोपाइल तकनीक के साथ सीसी ग्रेविटी वॉल बनाई जा रही है, जिससे संरचना को अतिरिक्त मजबूती मिल रही है। साथ ही जल निकासी व्यवस्था सुधारने के लिए गेबियन चैनल भी तैयार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसके बाद क्षेत्र में बार-बार होने वाले भूस्खलन और धंसाव पर प्रभावी नियंत्रण होगा, जिससे यात्रा के दौरान यातायात अधिक सुरक्षित और सुगम बनेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।