{"_id":"69f9949853190d887f045449","slug":"video-bjp-workers-celebrated-their-victory-by-eating-jhalmuri-in-rudrapur-2026-05-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"Rudrapur: भाजपाईयों ने झालमुड़ी खाकर मनाया जीत का जश्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudrapur: भाजपाईयों ने झालमुड़ी खाकर मनाया जीत का जश्न
गायत्री जोशी
Updated Tue, 05 May 2026 12:26 PM IST
Link Copied
रुद्रपुर में भाजपाईयों ने पश्चिम बंगाल, असम और पुंडुचेरी के विधानसभा चुनाव में मिली जीत पर जश्न मनाया। पश्चिम बंगाल की जीत पर विशेष खुशी प्रकट करते हुए झालमुड़ी खाई। भाजपा के जश्न में झालमुड़ी छाई रही।
विधायक शिव अरोरा के कार्यालय पर विधायक के नेतृत्व कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। मिष्ठान वितरण किया। आतिशबाजी के बीच ढोल नगाड़ों पर डांस किया। विधायक ने कहा कि असम, पुंडुचेरी, पश्चिम बंगाल में पार्टी की विजय ने साबित कर दिया देश की जनता का विश्वास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करिश्माई नेतृत्व के साथ है। यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन और भाजपा के बूथ अध्यक्ष से लेकर संगठन के एक-एक कार्यकर्ता की मेहनत का परिणाम है।
जश्न में भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, जिला महामंत्री तरुण दत्ता, पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा, शालनी बोरा, रश्मि रस्तोगी, उपेंद्र चौधरी, प्रीत ग्रोवर, जगदीश विश्वास, धीरेश गुप्ता, राजेश बजाज समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।