{"_id":"6927fb571c72134e390acd33","slug":"video-kichha-mla-tilakraj-targeted-the-bjp-government-2025-11-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: किच्छा विधायक तिलकराज ने सरकार पर साधा निशाना, बोले- मैं गलत बात नहीं करता, सामने आ गई स्मार्ट मीटर की सच्चाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: किच्छा विधायक तिलकराज ने सरकार पर साधा निशाना, बोले- मैं गलत बात नहीं करता, सामने आ गई स्मार्ट मीटर की सच्चाई
किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ ने कहा कि वह कभी गलत बात नहीं करते। जिस स्मार्ट मीटर का उन्होंने सड़क से लेकर विधानसभा तक विरोध किया और शवयात्राएं निकालीं। उसकी सच्चाई आखिर सामने आ गई। अब सरकार को बैकफुट पर आकर मीटर पर रोक लगानी पड़ी है। बुधवार को अपने आवास पर बेहड़ ने कहा कि भाजपा ने स्मार्ट मीटर बंद करने से पहले नाटक किया। पदाधिकारी उपलब्धि गिना रहे थे। उन्होंने कहा कि मैं ऊर्जा निगम के पूर्व एसई शेखर पाठक से पूछना चाहता हूं कि कार्यालय में पत्रकार वार्ता करके क्या बताना चाहते थे। अब सरकार को अपनी गलती समझ में क्यों आई। क्योंकि 2027 का चुनाव आ रहा है। पहले तय हुआ था कि मीटर को कोई जबरदस्ती नहीं लगाएगा लेकिन कुछ नेताओं ने इसे लोगों पर थोप दिया। विधायक तिलक राज बेहड़ ने कहा कि सिडकुल की कंपनियां भी स्मार्ट मीटर से परेशान है। कहा कि बेहड़ गलत बात नहीं करता। मीटर आज भी फैल है और कल भी फैल रहेगा। मीटर पर पूर्णकालीन रोक लगानी चाहिए। जनता मीटर की सच्चाई समझ चुकी है और आगामी चुनाव में इसका जवाब देगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।