{"_id":"6adb8daf8dd050198b0c9275","slug":"video-vendors-will-now-be-charged-tehbazari-fee-based-on-the-location-in-kashipur-2026-10-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"वीडियो: काशीपुर में ठेली-फड़ और खोखा लगाने वालों से अब जगह के हिसाब से वसूला जाएगा तहबाजारी शुल्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो: काशीपुर में ठेली-फड़ और खोखा लगाने वालों से अब जगह के हिसाब से वसूला जाएगा तहबाजारी शुल्क
काशीपुर नगर निगम शहर में ठेली, फड़ और खोखा लगाने वालों से अब जगह के हिसाब से तहबाजारी शुल्क वसूलेगा। इसके लिए अब नगर निगम के कर्मियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके लिए 50, 75 और 150 रुपये शुल्क जगह के मुताबिक निर्धारित किया गया है।
बीते बुधवार को तहबाजारी का ठेका निरस्त होने के बाद अब नगर निगम खुद ही निर्धारित शुल्क की रसीद देगा। मेयर दीपक बाली ने बताया कि नई व्यवस्था से वसूली में पारदर्शिता आएगी और ठेली-फड़ वालों से मनमानी वसूली, अभद्रता पर रोक लगेगी। कई ठेली वालों ने अधिक वसूली और अभद्रता की शिकायत की थी, जिसके बाद ठेका निरस्त किया गया था। अब निगम कर्मी ही मौके पर जाकर रसीद काटेंगे।
यह होगा जगह के मुताबिक शुल्क
- 4 गुणा 6 तक 50 रुपये
- 6 गुणा 8 तक 75 रुपये
- 6 गुणा 8 से अधिक 150 रुपये
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।