{"_id":"6960be2c4d0c232b910daee3","slug":"video-villagers-troubled-by-problems-with-the-electricity-department-filed-the-most-complaints-at-the-camp-in-kashipur-2026-01-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: बिजली विभाग की समस्या से परेशान ग्रामीण, शिविर में आईं सर्वाधिक शिकायतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: बिजली विभाग की समस्या से परेशान ग्रामीण, शिविर में आईं सर्वाधिक शिकायतें
गायत्री जोशी
Updated Fri, 09 Jan 2026 02:07 PM IST
Link Copied
कुंडेश्वरी में जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार कार्यक्रम के तहत आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में 64 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से 33 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया और अन्य को संबंधित विभागों से जल्द समाधान करने को कहा गया। शिविर में सबसे अधिक शिकायतें बिजली संबंधित रहीं। किसान इंंटर कॉलेज में जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार कार्यक्रम के तहत एडीएम पंकज उपाध्याय की अध्यक्षता में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किया गया। इस दौरान लोगों ने बिजली, पानी, राशन कार्ड, आधार कार्ड की शिकायतों को समाधान मांगा। शिविर के दौरान गर्भवती महिलाओं को महालक्ष्मी किट का वितरण किया गया। वहीं 168 स्थायी जाति, आय व दाखिल खारिज पत्रावलियों का भी निस्तारण किया गया। वहीं एक हजार से अधिक लाभार्थियों को विभिन्न विभागों की योजनाओं से लाभान्वित किया गया। श्रम विभाग ने श्रमिक कार्ड बनाने के साथ टूल किट का वितरण किया। शिविर में विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाकर लोगों को विभागों में संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई। यहां एसडीएम अभय प्रताप सिंह, तहसीलदार पंकज चंदोला, ब्लॉक प्रमुख चंद्रप्रभा, कुंडेश्वरी ग्राम प्रधान पायल चौधरी, भाजपा नेता राजेश कुमार, शिवलालपुर ग्राम प्रधान शौर्य दत्त लखेड़ा, सुशील कुमार आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।