फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   american attack in kunduj was human error

कुंदूज: अमेरिकी हमला 'मानवीय गलती' थी

Thu, 26 Nov 2015 06:00 AM IST
Updated Thu, 26 Nov 2015 06:00 AM IST
विज्ञापन
american attack in kunduj was human error

अफगानिस्तान में कुंदूज के अस्पताल पर इसी साल अक्तूबर में हुए अमेरिकी हमले को 'मानवीय गलती' माना जा रहा है। अमेरिकी सैन्य जांच की रिपोर्ट के अनुसार कुंदूज के मेडिसिंस सैन्ज फ्रंटियर्स (एमएसएफ) क्लीनिक पर अमेरिकी विमान का हमला 'मानवीय गलती' थी।

विज्ञापन


जांच में पाया गया कि एसी-130 लड़ाकू विमान के चालक दल ने क्लीनिक को तालिबान द्वारा कब्जे में ली गई सरकारी इमारत समझा। कुंदूज को तालिबानी कब्जे से वापस लेने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत 3 अक्तूबर को हुए इस हमले में कम से कम 30 नागरिक मारे गए थे।
विज्ञापन


एमएसएफ ने इस हमले को एक युद्ध अपराध करार देते हुए इसकी जांच एक अंतरराष्ट्रीय समिति से कराने की मांग की थी। मेडिकल चैरिटी का अमरीका की ओर से घटना को उचित ठहराने पर असहमति थी जिसमें कहा गया था कि अमेरिकी फौजों ने अस्पताल के पास हमला इसलिए किया क्योंकि उस इलाके पर उन पर हमले हो रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

30 लोगों की हो गई थी मौत

american attack in kunduj was human error

अमेरिकी सेना ने बाद में स्वीकारा था कि हमला गलती से हुआ था और फिर जांच बिठाई गई थी। बुधवार को अफगानिस्तान में अमेरिकी कमांडर जेनरल जॉन कैम्पबेल ने कहा, एसी-130 के चालक दल ने एमएसएफ क्लीनिक को तालिबान द्वारा कब्जे में ली गई इमारत समझा।

विमान ने इमारत की पहचान अफगान बलों की ओर से दिए गए चिह्न को देखकर की थी। उन्होंने कहा, "दुर्भाग्य से ऑपरेशन के दौरान गलत पहचान विरोधाभासी संकेतकों के मिलने के बावजूद आगे भी जारी रही।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed