{"_id":"6560e33a0fd4dd0b3902d160","slug":"china-to-who-no-novel-pathogens-in-latest-pneumonia-outbreak-2023-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"WHO को चीन का जवाब: निमोनिया संक्रमण में उछाल का कारण कोई नया वायरस नहीं, बीमार बच्चों की हालत भी सामान्य","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
WHO को चीन का जवाब: निमोनिया संक्रमण में उछाल का कारण कोई नया वायरस नहीं, बीमार बच्चों की हालत भी सामान्य
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
Published by: ज्योति भास्कर
Updated Fri, 24 Nov 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
सार
माइकोप्लाज्मा निमोनिया और इन्फ्लूएंजा फ्लू के बढ़ते मामलों पर चीन ने डब्ल्यूएचओ को जवाब दिया है। चीन ने कहा है कि हालिया निमोनिया प्रकोप से पीड़ित रोगियों में कोई असामान्य या नया रोगजनक नहीं पाया गया है।
चीन का डब्लूएचओ को जवाब, मौसमी बीमारियों के अलावा कोई नया रोगजनक नहीं (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : ANI
विज्ञापन
विस्तार
चीन ने दावा किया है कि उनके देश में रिपोर्ट किए गए हालिया निमोनिया संक्रमण के मामलों में कोई चिंताजनक बातें सामने नहीं आई हैं। चीन का कहना है कि मौसमी बीमारियों के अलावा देश में किसी असामान्य या नए रोगजनक का पता नहीं चला है। दक्षिणी क्षेत्रों में माइकोप्लाज्मा निमोनिया और इन्फ्लूएंजा फ्लू के बढ़ते मामलों को लेकर चीन के जवाब के बाद वैश्विक चिंताओं के कम होने की संभावना है। खतरा खासकर बच्चों में बीमारी फैलने का था।
वैश्विक चिंताओं को कम करने की कोशिश के तहत चीन ने डब्लूएचओ को माइकोप्लाज्मा निमोनिया और इन्फ्लूएंजा फ्लू के बढ़ते मामलों की रिपोर्टों पर पूछे गए सवालों का जवाब दिया। चीन ने कहा कि श्वसन रोगों में उछाल का कारण प्रतिरक्षा अंतराल (immunity gap) है। बता दें कि चीन में निमोनिया संक्रमण के मामले सामने आने के बाद भारत सहित दुनिया भर में अलर्ट जारी किया गया।
बता दें कि WHO और चीन दोनों को COVID-19 महामारी के कारण गैर-पारदर्शी डेटा / सूचना साझा करने के आरोपों का सामना करना पड़ा है। 2019 में चीनी शहर वुहान से शुरू हुआ कोरोना का प्रसार बड़े पैमाने पर महामारी में बदला और दुनियाभर में लाखों लोगों की मौत हुई।
अब माइकोप्लाज्मा निमोनिया और इन्फ्लूएंजा फ्लू के मामलों के कारण चीन में बड़ी संख्या में बच्चे अस्पताल में भर्ती कराए गए। मीडिया रिपोर्टों के जवाब में, डब्ल्यूएचओ ने गुरुवार को चीन से विस्तार से जानकारी मांगी। शुक्रवार को जिनेवा में जारी डब्ल्यूएचओ के एक बयान में चीनी स्वास्थ्य अधिकारियों से प्राप्त जानकारी का हवाला दिया गया। इसके अनुसार, चीन में किसी भी असामान्य या नए रोगज़नक़ या असामान्य वायरस का पता नहीं चला है। कई कारणों से श्वसन संबंधी बीमारियों में सामान्य वृद्धि दर्ज की गई है।
Trending Videos