सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   china troops on indian border are for long haul risk of escalation into armed conflict claim us report

India China: भारतीय सीमा पर लंबे समय तक तैनात रहेंगे चीनी सैनिक, रिपोर्ट में दावा- युद्ध का खतरा बरकरार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हॉन्ग कॉन्ग Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 02 Jul 2024 02:21 PM IST
विज्ञापन
सार

रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत और चीन के बीच साल 2020 में सीमा पर हिंसक झड़प हुई थी और उसके बाद से कोई हिंसक घटना नहीं हुई है, लेकिन दोनों तरफ बड़ी संख्या में सैनिक तैनात हैं और कोई भी खतरे की गलत गणना सशस्त्र संघर्ष में बदल सकती है।

china troops on indian border are for long haul risk of escalation into armed conflict claim us report
भारत चीन के बीच तनाव जारी - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार

रूस-यूक्रेन और इस्राइल हमास युद्ध के बीच लद्दाख में भारत-चीन के बीच जारी तनाव की खबरें सुर्खियों से नदारद भले ही हो गई हैं, लेकिन सीमा पर दोनों देशों के बीच तनाव अभी भी बरकरार है। अमेरिका की एक रिपोर्ट में यह दावा किया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन की सेना भारतीय सीमा पर लंबे समय तक तैनात रह सकती है और विवादित सीमा दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों के लिए तनाव का सबब बनी रहेगी। 
Trending Videos


रिपोर्ट में जताई गई संघर्ष की आशंका
अमेरिका के आर्मी वॉर कॉलेज के स्ट्रैटेजिक स्टडीज इंस्टीट्यूट ने बीते दिनों एक रिपोर्ट प्रकाशित की। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत और चीन के बीच साल 2020 में सीमा पर हिंसक झड़प हुई थी और उसके बाद से कोई हिंसक घटना नहीं हुई है, लेकिन दोनों तरफ बड़ी संख्या में सैनिक तैनात हैं और कोई भी खतरे की गलत गणना सशस्त्र संघर्ष में बदल सकती है। रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन की सेना अनिश्चित समय तक अक्साई चिन में एलएसी पर और डोकलाम में तैनात रह सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चीन ने सीमा पर तैनात किए हजारों सैनिक
रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन की सेना ने अपनी लॉजिस्टिक क्षमताओं में काफी इजाफा किया है। इसी वजह से गलवान की घटना के बाद चीन ने बेहद सीमित समय में बड़ी संख्या में सैनिकों को सीमा पर तैनात कर दिया था। माना जा रहा है कि चीन ने 2020 की घटना के बाद से करीब 10 हजार सैनिकों की सीमा पर तैनाती की है। इनमें इंजीनियर्स और आर्टिलरी के अलावा सपोर्ट स्टाफ भी शामिल है। वहीं अक्साई चिन के 400 किलोमीटर के इलाके में चीन के करीब 20 हजार सैनिक तैनात हैं।

साल 2020 में भारत और चीन के सैनिकों में गलवान में हिंसक झड़प हुई थी, जिसमें भारतीय सेना के 20 जवान शहीद हो गए थे। चीन के भी कई सैनिक इस संघर्ष में मारे गए थे, लेकिन चीन ने ये बात स्वीकार नहीं की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed