{"_id":"65b2352ff9ba90ef91056b61","slug":"cpec-upgradation-china-ready-to-work-with-pakistan-on-economic-corridor-reports-2024-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"CPEC: आर्थिक गलियारा अपग्रेड होगा, चीन पाकिस्तान के साथ काम करने को राजी; जिनपिंग सरकार ने लगाए हैं अरबों डॉलर","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
CPEC: आर्थिक गलियारा अपग्रेड होगा, चीन पाकिस्तान के साथ काम करने को राजी; जिनपिंग सरकार ने लगाए हैं अरबों डॉलर
Thu, 25 Jan 2024 03:47 PM IST
ज्योति भास्कर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद / बीजिंग

Published by: ज्योति भास्कर
Updated Thu, 25 Jan 2024 03:47 PM IST
सार
चीन और पाकिस्तान आर्थिक गलियारे को अपग्रेड करने पर एक साथ काम करेंगे। चीन ने कहा है कि वह पाकिस्तान के साथ काम करने को तैयार है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि अरबों डॉलर वाला यह कॉरिडोर राष्ट्रपति शी जिनपिंग की महत्वाकांक्षी परियोजना है।
विज्ञापन
सीपीईसी अपग्रेड करने के लिए एकसाथ काम करने को राजी हुए चीन और पाकिस्तान (फाइल)
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने अपनी महत्वाकांक्षी परियोजना- सीपीईसी पर अरबों डॉलर का निवेश किया है। ताजा घटनाक्रम में चीन और पाकिस्तान इस परियोजना पर एक साथ काम करने को सहमत हो गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक जिनपिंग प्रशासन ने कहा है कि वह चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे को अपग्रेड करने की परियोजना पर एक साथ काम करने को राजी है। चीन का कहना है कि राजनीतिक रूप से आपसी विश्वास को और मजबूत और गहरा करने के मकसद से उसने पाकिस्तान के साथ काम करने का फैसला लिया है।
जिनपिंग प्रशासन के संपर्क में है पाकिस्तान, चीन ने भी दिखाई दिलचस्पी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तान के कार्यवाहक प्रधानमंत्री अनवारुल हक काकर ने कहा है कि सीपीईसी का पहला चरण हासिल किया जा चुका है। पाकिस्तान शुरुआती फसल परियोजनाओं से लाभान्वित हो रहा है। पीएम काकर ने कहा कि सीपीईसी में अगले चरण का काम पूरा करने के लिए वह लगातार जिनपिंग प्रशासन के संपर्क में बने हुए हैं। डॉन अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक चीन ने कहा है कि वह सीपीईसी को और उन्नत करने को तैयार है। इस रिपोर्ट के मुताबिक चीन ने नए युग में साझा भविष्य निर्माण और दोनों देशों के समुदाय को करीब लाने में दिलचस्पी दिखाई है।
चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने एक सवाल के जवाब में कहा, चीन दोनों देशों के नेता आम सहमति बनने के बाद योजनाओं के कार्यान्वयन पर सहमत हैं। इसके अलावा राजनीतिक और आपसी विश्वास को गहरा करने का प्रयास होगा। उन्होंने कहा, चीन व्यावहारिक सहयोग का विस्तार करने के लिए पाकिस्तान के साथ काम करने के लिए तैयार है। डॉन अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, चीन ने कहा है कि वह सीपीईसी को उन्नत करने के लिए पाकिस्तान के साथ काम करने के लिए तैयार है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि सीपीईसी पाकिस्तान के बलूचिस्तान में ग्वादर बंदरगाह को चीन के शिनजियांग प्रांत से जोड़ता है। भारत इसका विरोध कर रहा है क्योंकि इसे पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) के माध्यम से बनाया जा रहा है। चीन के उप विदेश मंत्री सुन वेइदॉन्ग ने पाकिस्तान यात्रा की थी। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग ने कहा, उन्होंने राष्ट्रपति आरिफ अल्वी, प्रधान मंत्री काकर, ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ कमेटी के अध्यक्ष जनरल साहिर शमशाद मिर्जा, सेनाध्यक्ष जनरल सैयद असीम मुनीर से मुलाकात की। विदेश मंत्री जलील अब्बास जिलानी द्विपक्षीय संबंधों और आपसी हित के मुद्दों पर विचारों का गहन आदान-प्रदान होगा। उन्होंने कहा, 'चीन और पाकिस्तान सदाबहार रणनीतिक सहयोगी साझेदार हैं।'