{"_id":"61464155572acf2929371234","slug":"experts-says-north-korea-is-increasing-uranium-enrichment-plant-at-yongbyon-nuclear-complex","type":"story","status":"publish","title_hn":"दावा : विशेषज्ञों ने कहा- योंगब्योन परमाणु परिसर में यूरेनियम संवर्धन संयंत्र बढ़ा रहा उत्तर कोरिया ","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
दावा : विशेषज्ञों ने कहा- योंगब्योन परमाणु परिसर में यूरेनियम संवर्धन संयंत्र बढ़ा रहा उत्तर कोरिया
Sun, 19 Sep 2021 01:13 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, सियोल
एजेंसी, सियोल
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sun, 19 Sep 2021 01:13 AM IST
सार
विशेषज्ञों के मुताबिक, उत्तर कोरिया योंगब्योन परिसर में हथियार-स्तर के यूरेनियम का उत्पादन 25 प्रतिशत तक बढ़ाने की योजना बना रहा है। वह बम सामग्री के उत्पादन को बढ़ावा देना चाहता है। मैक्सार द्वारा ली गई उपग्रह तस्वीरें योंगब्योन में यूरेनियम संवर्धन संयंत्र से सटे एक क्षेत्र में निर्माण को दर्शाती हैं।
विज्ञापन
north korea flag
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विशेषज्ञों के मुताबिक, हाल की उपग्रह तस्वीरों से पता चलता है कि उत्तर कोरिया अपने मुख्य योंगब्योन परमाणु परिसर में एक यूरेनियम संवर्धन संयंत्र का विस्तार कर रहा है। यह इस बात का संकेत है कि वह बम सामग्री के उत्पादन को बढ़ावा देना चाहता है।
विज्ञापन
उपग्रह से मिली तस्वीरों के बाद नए आकलन से कोरियाई प्रायद्वीप में तनाव
उत्तर कोरिया द्वारा ताजा मिसाइल परीक्षणों से कोरियाई प्रायद्वीप में तनाव बढ़ने के बाद यह आकलन सामने आया है। मोंटेरे में ‘मिडिलबरी इंस्टीट्यूट ऑफ इंटरनेशनल स्टडीज’ के जेफरी लुईस और दो अन्य विशेषज्ञों ने एक रिपोर्ट में कहा, संवर्धन संयंत्र का विस्तार शायद इंगित करता है कि उत्तर कोरिया योंगब्योन परिसर में हथियार-स्तर के यूरेनियम का उत्पादन 25 प्रतिशत तक बढ़ाने की योजना बना रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, मैक्सार द्वारा ली गई उपग्रह तस्वीरें योंगब्योन में यूरेनियम संवर्धन संयंत्र से सटे एक क्षेत्र में निर्माण को दर्शाती हैं।
विज्ञापन
इसमें कहा गया है कि एक सितंबर को ली गई एक उपग्रह तस्वीर में उत्तर कोरिया ने पेड़ों को काटकर निर्माण के लिए जमीन तैयार की। तस्वीरों में यहां एक निर्माण उत्खनन भी दिखाई दे रहा है। 14 सितंबर को ली गई दूसरी तस्वीर में क्षेत्र को घेरने के लिए एक दीवार खड़ी की गई है, एक नींव पर काम किया गया है और नए क्षेत्र तक पहुंच प्रदान करने के लिए संवर्धन इमारत के किनारे से पैनल हटा दिए गए हैं।
विज्ञापन
1,000 वर्ग मीटर में फैला है नया क्षेत्र
ताजा रिपोर्ट में दावा किया गया है कि उत्तर कोरिया द्वारा यूरेनियम संवर्धन के लिए विकसित किया जा रहा नया क्षेत्र लगभग 1,000 वर्ग मीटर में फैला है, जिसमें 1,000 अतिरिक्त सेंट्रीफ्यूज रखने के लिए पर्याप्त जगह है। विशेषज्ञों ने कहा, 1,000 नए सेंट्रीफ्यूज के जुड़ने के बाद संयंत्र की उच्च संवर्धित यूरेनियम का उत्पादन करने की क्षमता 25 प्रतिशत बढ़ जाएगी। ये क्षमता परमाणु हथियार बनाने के काम आएगी।