सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Gunshots heard at Senate in Manila Dela Rosa is wanted by the ICC

Philippines:फिलीपींस की सीनेट में चलीं गोलियां, सीनेटर रोनाल्ड डेला रोजा की गिरफ्तारी के दौरान हुआ हंगामा

पीटीआई, मनीला Published by: Rahul Kumar Updated Wed, 13 May 2026 06:52 PM IST
विज्ञापन
Gunshots heard at Senate in Manila Dela Rosa is wanted by the ICC
फिलीपींस की संसद में फायरिंग। (फाइल फोटो) - फोटो : आईएएनएस
विज्ञापन

फिलीपींस की सीनेट में बुधवार रात अचानक गोलीबारी हुई। यह घटना तब हुई जब पुलिस अधिकारी और सीनेटर रोनाल्ड डेला रोजा को गिरफ्तार करने की कोशिश कर रहे थे। सीनेटर रोनाल्ड डेला रोजा ने सोमवार से अपने सरकारी कार्यालय में शरण ले रखी है। रोजा पर अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय ने मानवता के खिलाफ अपराध के तहत हत्या के आरोप लगाए हैं। 

Trending Videos


क्या है मामला?
पूर्व पुलिस प्रमुख रहे रोजा पर आरोप है कि उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति रोड्रिगो दुतेर्ते के कार्यकाल में मादक पदार्थ विरोधी अभियान के दौरान कम से कम 32 लोगों की हत्या की। सोमवार को उनके खिलाफ वारंट सार्वजनिक होने के बाद से वे साथी सीनेटरों की सुरक्षा में थे। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि गोलीबारी किसने शुरू की या कोई घायल हुआ है या नहीं। पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय को सौंपने की कोशिश में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीनेटर रोनाल्ड डेला रोसा ने इससे पहले कहा था कि उन्हें अपनी गिरफ्तारी का खतरा महसूस हो रहा है और उन्होंने फिलीपींस के लोगों से इसे रोकने की अपील की थी। टीवी फुटेज में बुधवार शाम मनीला स्थित सीनेट भवन में सैन्य वर्दी पहने पुलिस कमांडो को प्रवेश करते देखा गया, जबकि दंगा-रोधी पुलिसकर्मी ढाल और हेलमेट के साथ परिसर को घेरकर खड़े थे।


खबर अपडेट की जा रही है.........

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed