गणतंत्र दिवस पर दुनियाभर के नेताओं ने दी भारत को शुभकामनाएं, जानिए किसने क्या कहा
26 जनवरी 2026 को भारत अपना 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 77वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर रविवार को राष्ट्र के नाम संदेश दिया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा, देश और विदेश में रहने वाले हम भारत के लोग उत्साह के साथ गणतंत्र दिवस का उत्सव मनाने जा रहे हैं। मैं आप सभी को गणतंत्र दिवस के राष्ट्रीय पर्व की हार्दिक बधाई देती हूं।
विस्तार
अमेरिकी नेता ने 26 जनवरी को मनाए जाने वाले भारत के गणतंत्र दिवस के अवसर पर भारत को एक विशेष संदेश दिया। रुबियो ने रविवार को कहा, 'अमेरिका की जनता की ओर से, मैं भारत की जनता को उनके गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई देता हूं।'
उन्होंने कहा, 'अमेरिका और भारत के बीच एक ऐतिहासिक संबंध हैं। रक्षा, ऊर्जा, महत्वपूर्ण खनिजों और उभरती प्रौद्योगिकियों पर हमारे घनिष्ठ सहयोग से लेकर क्वाड के माध्यम से हमारी बहुआयामी भागीदारी तक, अमेरिका-भारत संबंध हमारे दोनों देशों और हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए वास्तविक परिणाम देते हैं।' उन्होंने ऑस्ट्रेलिया, भारत, जापान और अमेरिका के समूह का जिक्र करते हुए यह बात कही। रुबियो ने कहा कि वह आने वाले वर्ष में अपने साझा उद्देश्यों को आगे बढ़ाने के लिए भारत के साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हैं।
दक्षिण और मध्य एशियाई मामलों के ब्यूरो ने भी दी भारत को बधाई
दक्षिण और मध्य एशियाई मामलों के ब्यूरो ने एक्स पर पोस्ट में कहा, 'भारत को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं! अमेरिका भारत के लोगों के साथ आपके देश द्वारा संविधान को अपनाने का जश्न मना रहा है और हम यह देखने के लिए उत्सुक हैं कि दुनिया के दो सबसे बड़े और जीवंत लोकतंत्र आने वाले वर्ष में मिलकर क्या हासिल करेंगे।'